एक्सप्लोरर

डॉन ब्रैडमैन का 95 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल? जानिए इसके लिए क्या करना होगा

Shubman Gill Break Don Bradman Record: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है, जिसका दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस सीरीज में शुभमन गिल कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Don Bradman 95 Year Old Record: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड दौरे से पहले भारत की टेस्ट टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया. वहीं गिल का बल्ला कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड में गूंज रहा है. गिल के बल्ले से लगातार रन बरस रहे हैं. लीड्स टेस्ट के बाद एजबेस्टन में भी गिल ने शतक जड़ दिया. भारतीय कप्तान ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया. गिल की इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ ही उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के एक रिकॉर्ड से होने लगी है.

डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल?

भारत की टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज का अभी दूसरा मैच ही चल रहा है, अब तक गिल इस सीरीज में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के नाम है. ये रिकॉर्ड 95 साल पुराना है.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज प्लेयर डॉन ब्रैडमैन ने साल 1930 में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ ही 974 रन बनाए थे. इस सीरीज में डॉन ब्रैडमैन ने सात पारी खेलते हुए इनमें चार शतक जड़े थे. वहीं गिल ने दो मैचों में ही 600 के करीब रन बना लिए हैं.

गिल की शानदार बल्लेबाजी

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 147 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में गिल केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए. एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में गिल ने पहली पारी में 269 रन बना दिए. इसके साथ ही दूसरी पारी में भी शुभमन गिल का बल्ला खूब चला और उन्होंने 161 रनों की पारी खेली. गिल ने इन दो टेस्ट मैचों में कुल 585 रन बना लिए हैं. अगर गिल का बल्ला इंग्लैंड में इसी तरह दहाड़ता रहा, तब भारतीय कप्तान डॉन ब्रैडमैन का 95 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG 2nd Test: 'जितना मिलना चाहिए मोहम्मद सिराज को उतना क्रेडिट नहीं मिला...', भारतीय कोच ने जानिए और क्या कहा

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड वनडे सीरीज लास्ट, फिर टीम इंडिया के कोच की होगी छुट्टी; सामने आई होश उड़ाने वाली रिपोर्ट
इंग्लैंड वनडे सीरीज लास्ट, फिर टीम इंडिया के कोच की होगी छुट्टी; चौंका देगी रिपोर्ट
IND vs ENG: टी20 के बाद वनडे में भी टीम इंडिया की हार पक्की! विराट-रोहित कुछ नहीं कार पाएंगे; सामने आई वजह
टी20 के बाद वनडे में भी टीम इंडिया की हार पक्की! विराट-रोहित कुछ नहीं कार पाएंगे
IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पूरी तरह बदली टीम इंडिया; प्लेइंग इलेवन देख उड़ जाएंगे होश
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पूरी तरह बदली टीम इंडिया; प्लेइंग इलेवन देख उड़ जाएंगे होश
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत दौरे पर करते थे ड्रग तस्करी? पूर्व अधिकारी के दावों से मचा बवाल
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत दौरे पर करते थे ड्रग तस्करी? पूर्व अधिकारी के दावों से मचा बवाल

वीडियोज

Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget