एक्सप्लोरर

Asia Cup: क्या एशिया कप में रद्द हो जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच? अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

IND vs PAK Asia Cup 2025: क्रिकेट एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में शामिल है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को तय है, उससे पहले UAE बोर्ड के अधिकारी का बयान आया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार तय भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कयासों का दौर जारी है. एशिया कप 2025 में इन दोनों टीमों की टक्कर 14 सितंबर को तय हैं, जो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी. अधिकतर भारतीय प्रशंसक चाहते हैं कि भारतीय टीम को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए. बता दें कि टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज पहले ही पाक के साथ नहीं खेलती, दोनों टीम सिर्फ आईसीसी या एशिया कप टूर्नामेंट में भिड़ती है. इस बीच UAE के एक अधिकारी का इस मैच को लेकर बयान आया है.

कुछ दिन पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था. पहले लीग स्टेज फिर सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में भी इंडिया का फैसला अडिग रहा, नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान को बिना खेले ही फाइनल में जगह मिल गई. इसको लेकर भारतीय फैंस दो हिस्सों में नजर आए. अधिकतर लोग इस फैसले के समर्थन में थे तो कई फैंस ये भी मानते थे कि इंडिया को पाकिस्तान के साथ खेलकर उन्हें हराना चाहिए था.

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस क्या चाहते हैं?

9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में फिलहाल सबसे बड़ा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान है, जो 14 सितंबर को दुबई में होना है. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं. अधिकतर भारतीय फैंस मांग कर रहे हैं कि इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए. वैसे बता दें कि सिर्फ ग्रुप स्टेज की बात नहीं है, इसमें नहीं खेलकर भी भारत सुपर 4 में प्रवेश कर सकती है लेकिन फिर सुपर 4 में भी फैसला यही रहा तो इसका नुकसान टीम इंडिया को हो सकता है. अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंची तो एक महीने के अंदर 3 बार इन दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी.

UAE बोर्ड के अधिकारी ने क्या कहा?

अमीरात क्रिकेट बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुभान अहमद ने 'द नेशनल' से बात करते हुए कहा, 'हम इसकी कोई गारंटी तो नहीं दे सकते, लेकिन एशिया कप की तुलना वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स जैसे निजी आयोजन से करना सही नहीं है. एशिया कप में खेलने का फैसला लेने से पहले सरकारी अनुमति ली जाती है. देशों के शेड्यूल का ऐलान करने से पहले यह निश्चित रूप से किया गया है. इसलिए उम्मीद है कि हम WCL जैसी स्थिति में नहीं होंगे.'

एशिया कप में खेलने वाली 8 टीमें

  • ग्रुप ए- इंडिया, ओमान, पाकिस्तान, यूएई.
  • ग्रुप बी- अफगानिस्तान, हांगकांग, बांग्लादेश, श्रीलंका.

एशिया कप के फॉर्मेट के अनुसार 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेलेगी, टॉप 2 टीमें सुपर 4 में प्रवेश करेंगी और बाकी 2 टीमें बाहर हो जाएंगी. फिर सुपर 4 की टॉप 2 टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल भिड़ंत होगी. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के तीसरे हफ्ते में बीसीसीआई भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget