एक्सप्लोरर

400 के करीब पहुंचकर पारी घोषित कर दी, जिन्होंने लारा के सम्मान में छोड़ा इतिहास रचने का मौका वो वियान मुल्डर कौन, जानिए

दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने ब्रायन लारा के सम्मान में अपने 400 रन की कुर्बानी दे डाली. जानिए इस युवा कप्तान की पूरी कहानी, जो ऋषभ पंत के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुका है.

टेस्ट क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज तिहरा शतक लगाता है और 400 के करीब होता है, तो दुनियाभर की निगाहें उसकी ओर टिक जाती हैं. दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में नाबाद 367 रन बना लिए थे, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि मुल्डर ने अपनी पारी घोषित कर दी और ब्रायन लारा के 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका खुद ठुकरा दिया.

मैच के बाद वियान मुल्डर ने अपनी सोच को साफ करते हुए कहा, “ मैं मानता हूं की ब्रायन लारा ही इस रिकॉर्ड के हकदार हैं और उनके जैसा महान व्यक्ति ही यह सम्मान रख सकता है.”

ब्रायन लारा ने साल 2004 में एंटीगा में इंग्लैंड के खिलाफ 400 रन की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है. यही नहीं 1994 में भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 375 रन का रिकॉर्ड बनाया था.

बना दिया एक नया रिकॉर्ड

हालांकि, 400 रन ना बनाने के बाद भी वियान मुल्डर ने एक अलग इतिहास जरूर रच दिया है. वे टेस्ट इतिहास में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड गारफील्ड सोबर्स के नाम था, जिन्होंने 1958 में 365 रन बनाए थे.

वियान मुल्डर का क्रिकेट का सफर

वियान मुल्डर ने साल 2016 में मात्र 18 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. उसी साल उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का भी प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. उस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से ऋषभ पंत, ईशान किशन और सरफराज खान जैसे नाम भी शामिल थे. उन्होंने 2017 में 19 साल की उम्र में सीनियर टीम से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ डरबन टेस्ट में फ्रैक्चर उंगली के साथ बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया था.
क्रिकेट के मैदान से बाहर, वियान मुल्डर का जीवन भी प्रेरणादायक है. उनकी पत्नी एक रजिस्टर्ड काउंसलर हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget