एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st ODI: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए विराट कोहली, जानें क्यों नागपुर वनडे से हुए बाहर

Virat Kohli: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है. तो आइए जानते हैं कि किंग कोहली क्यों बाहर हुए.

Virat Kohli IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए दोनों टीमें नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडिमय में आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. वहीं मुकाबले में विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. तो आइए जानते हैं कि क्यों विराट कोहली नागपुर वनडे में नहीं खेल रहे हैं. 

टॉस के वक्त भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान करते वक्त बताया कि विराट कोहली मुकाबले में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. रोहित ने किंग कोहली के ना खेलने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें पिछली रात घुटने में समस्या हो गई थी, जिसके चलते वह मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. अब देखना दिलचस्प होगा मुकाबले में विराट कोहली की जगह तीसरे नंबर पर कौन खेलता है. 

फैंस बेसब्री से किंग कोहली की वनडे में वापसी का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि कोहली ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मुकाबला अगस्त, 2024 में खेला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोहली सीरीज के दूसरे वनडे में हिस्सा लेते हैं या नहीं. 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी हिस्सा लेना है. चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से विराट कोहली टीम इंडिया का अहम हिस्सा होंगे. 

नागपुर वनडे में जायसवाल और हर्षित का डेब्यू

गौरतलब है कि नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे के जरिए टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने फॉर्मेट में डेब्यू किया. 

मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटीकपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

 

ये भी पढ़ें...

Marcus Stoinis Retirement: मार्कस स्टोइनिस ने वनडे से लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया का थे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब...
रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब...
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget