एक्सप्लोरर

क्यों टीम इंडिया 10 साल से नहीं जीत पा रही है आईसीसी ट्रॉफी? सौरव गांगुली ने बताई है असल वजह

Sourav Ganguly: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत के 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने पर प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत आईसीसी ट्रॉफी कैसे जीत सकता है?

Sourav Ganguly On Team India: भारतीय क्रिकेट टीम बीते 10 साल से आईसीसी लेवल का कोई भी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है. भारत ने साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद से आईसीसी लेवल का टूर्नामेंट जीतने के मामले में टीम इंडिया की झोली खाली रही है. भारतीय टीम दिवपक्षीय सीरीज में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. यह दुनिया की टॉप टीम है. लेकिन आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है. इस दौरान भारतीय टीम ज्यादातर नॉक आउट मुकाबलों से बाहर हुई. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि टीम इंडिया के पास वह प्रतिभा है जो आईसीसी ट्रॉफी जिता सकती है. पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस दौरान यह भी बताया कि भारत कैसे आईसीसी ट्रॉफी जीत सकता है. 

आक्रामक खेलना होगा

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, 'भारत के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. मुद्दा यह है कि हम तैयारी कैसे करें'. इस दौरान गांगुली ने कहा, 'भारत को टी20 क्रिकेट में खासकर आक्रामक खेलना होगा. हमारे पास ऐसी टीम है जो यह कर सकती है. एक ऐसी टीम जिसमें अक्षर पटेल कभी-कभी नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने टॉप ऑर्डर में आक्रामक खेलने की जरूरत होती है. हार्दिक पंड्या नंबर 6 और रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हैं. टीम में काफी गहराई है. यह दबाव से तालमेल बिठाने, अपने खेल को जानने और उसके अनुसार बल्लेबाजी करने के बारे में है. भारतीय क्रिकेट में हमेशा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विशाल पूल रहेगा. मुद्दा यह है कि आप बड़े टूर्नामेंट की तैयारी कैसे करते हैं?'

कई खिलाड़ी सभी फॉर्मेट में खेलते हैं

इस दौरान जब सौरव गांगुली से यह पूछा गया कि बहुत से भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो सभी फॉर्मेट में खेलते हैं. कभी-कभी उन्हें एक फॉर्मेंट से दूसरे फॉर्मेट में स्विच करना मुश्किल हो जाता है. इस सवाल के जवाब में गांगुली ने कहा, 'अगर खिलाड़ी लय में है तो इसमें समस्या नहीं होनी चाहिए'. गांगुली के मुताबिक, 'अच्छे खिलाड़ी सभी फॉमेंट में अपने आपको ढाल लेते हैं. भारत में इतनी प्रतिभा है कि कुछ खिलाड़ी सभी प्रारूपों में एक जैसे होंगे. ऐसा होना भी चाहिए. क्योंकि मुझे लगता है कि खेले में लय बहुत जरूरी है'. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: काइल मेयर्स या दीपक हुड्डा, डिकॉक की गैरमौजूदगी में केएल राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget