एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिली जगह? यहां जानें वजह

Border-Gavaskar Trophy 2024-25: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मोहम्मद शमी के बगैर खेलेगी. तो आइए जानते हैं कि क्यों शमी इस सीरीज में जगह नहीं बना सके.

Mohammed Shami Border-Gavaskar Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते शुक्रवार (25 अक्टूबर) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम इंडिया में जगह बनाने से चूक गए. अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर क्यों शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी को क्यों नहीं मिली जगह?

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने शमी की इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया था कि एड़ी की इंजरी से उबर रहे शमी के घुटने में सूजन आ गई है, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड सीरीज में टीम इंडिया हिस्सा नहीं बन सके. 

कयास यही लगाए जा रहे हैं कि घुटने की सूजन के कारण शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी जगह हासिल नहीं कर सके. हालांकि बीसीसीआई की तरफ से इस बात की कोई जानकारी साझा नहीं की गई कि क्यों शमी को ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया. 

ऐसा है पेस बॉलिंग अटैक 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को पेस अटैक में शामिल किया गया है. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है. वहीं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे आकाश दीप को भी शामिल किया गया है. बाकी हर्षित राणा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया. इसके अलावा पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भी पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है. 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर.

 

ये भी पढ़ें...

RCB के इस गेंदबाज की चमकी किस्मत, पहली बार टीम इंडिया में हुआ शामिल; दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget