एक्सप्लोरर

विराट कोहली को क्यों पसंद है धोनी का साथ

एडिलेड वनडे में हार का मतलब था वनडे सीरीज पर कंगारुओं का कब्जा. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम ने जिस स्तर की क्रिकेट खेली है उसमें ये हार बहुत खलती. खिलाड़ियों को भी और क्रिकेट फैंस को भी. 299 रन का लक्ष्य आसान भी नहीं था.

विराट कोहली के शानदार शतक जड़कर मैच में और सीरीज में भारत की उम्मीदों को कायम रखा. फिर उन उम्मीदों को जीत का तोहफा दिया महेंद्र सिंह धोनी ने. धोनी ने 54 गेंद पर 55 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. 54 गेंद पर 55 रनों की उनकी ये पारी बहुत आकर्षक भले नहीं थी लेकिन इसी पारी ने विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी. उन्हें हवा में हाथ लहराने का मौका दिया.

भारतीय बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली के बाद सबसे ज्याजा वक्त क्रीज पर धोनी ने बिताया. उन्होंने डेढ़ घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की. मैच को आखिर तक लेकर आए. बेवजह के जोखिमों से बिल्कुल दूर रहे. पूरे अर्धशतक में सिर्फ 2 छक्के लगाए. एक भी चौका नहीं लगाया. सिर्फ सिंगल और डबल लेकर स्कोरबोर्ड को बढ़ाते रहे. आधुनिक क्रिकेट में भले ही ये सारी बातें ना तो देखने में और ना ही सुनने में आकर्षक हैं लेकिन इस मेहनत का नतीजा बहुत आकर्षक है. वो नतीजा है भारत की 6 विकेट से जीत.

धोनी की इस पारी को विराट ने बताया खास

मैच के बाद विराट कोहली ने धोनी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहाकि धोनी गजब के ‘कैलकुलेटेड’ बल्लेबाज हैं. जितनी खास आज मेरे लिए मेरी पारी है उतनी ही खास उनकी पारी भी है. विराट कोहली ने मैदान में धोनी के रहने से उन्हें होने वाले फायदे का भी जिक्र किया. उन्होंने ये भी कहाकि जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे तो धोनी लगातार उन्हें समझा रहे थे कि वो तैश में आकर कोई गलत शॉट ना खेल दें.

फील्डिंग के दौरान धोनी के ‘इनपुट्स’ विराट कोहली को लगातार मिलते ही रहते हैं. जाहिर है विराट कोहली भी मौजूदा टीम में महेंद्र सिंह धोनी का रोल एक गाइड की तरह देखते हैं. कुछ रोज पहले टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए मेन्टॉर की भूमिका निभाते हैं. एडिलेड में यही हुआ धोनी ने मैच के आखिरी ओवर तक खुद को संतुलित रखा. उनकी पैनी नजर स्कोरबोर्ड पर लगातार थी. वो बस वहां रिस्क लेना चाहते थे जहां वो कैलकुलेटेड हो. उन्होंने नैथन लाएन के ओवर में एक छक्का लगाया. जिससे आगे आने वाले ओवरों में रनरेट ज्यादा ना हो जाए.

इसके बाद आखिरी ओवर में जब भारत को जीत के लिए सिर्फ 7 रन चाहिए थे तो उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया. आखिरी ओवर में अगर धोनी आउट भी हो जाते तो भी मैच पर भारत की पकड़ मजबूत थी. क्योंकि तब उसे 5 गेंद पर 7 रनों की जरूरत होती. बैटिंग क्रीज पर दिनेश कार्तिक आ चुके होते. हालांकि ये सारी आशंकाएं तब ही दूर हो गईं जब गेंद सीधे बाउंड्री पार चली गई.

आखिर धोनी को लेकर क्यों हो रही है चर्चा

दरअसल पिछले मैच में धोनी की बल्लेबाजी को लेकर उनकी आलोचना हुई थी. पिछले मैच में 4 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद धोनी जब क्रीज पर आए तो उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा के साथ उन्होंने सवा सौ रनों से ज्यादा की साझेदारी तो की लेकिन 96 गेंद खेलकर 51 रन बनाए.

धोनी के आलोचकों ने इसके लिए उनकी खिंचाई की. सच्चाई ये है कि अगर धोनी ने रोहित शर्मा के साथ क्रीज पर वक्त ना बिताया होता तो भारत को पहले वनडे मैच में 34 रन से नहीं बल्कि 134 रनों से हार का सामना करना पड़ सकता था.

एडिलेड में जीत के बाद विराट कोहली ने भी कहाकि धोनी काफी समय बाद मैदान में उतरे हैं उन्हें ‘एडजस्ट’ होने में थोड़ा वक्त लगेगा. अपनी बल्लेबाजी के दौरान धोनी की रनिंग बिटवीन द विकेट देखने लायक थी. जो उनकी शानदार फिटनेस का सबूत है. मैच के दौरान कॉमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटरों ने भी यही बात दोहराई कि धोनी अब भी कमाल के खिलाड़ी हैं. उनका रोल बदल गया है. ये बात हर किसी को समझनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget