एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'पूरा देश उन्हें मिस कर रहा है', राजकोट टेस्ट से पहले विराट कोहली को लेकर बोले वीरेंद्र सहवाग 

Virat Kohli: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है. सीरीज़ में फैंस कोहली को बहुत मिस कर रहे हैं.

Virender Sehwag On Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला आज (15 फरवरी) से राजकोट में खेला जाएगा. राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम एक बार फिर बगैर विराट कोहली के मैदान पर उतरेगी. कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज़ में ही टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय बैटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि पूरा देश उन्हें मिस कर रहा है. 

बता दें कोहली निजी कारणों के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पहले कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ शुरुआती दो टेस्ट से ही अपना नाम वापस लिया था. सीरीज़ के पांच मुकाबलों के लिए 2 हिस्सों में टीम इंडिया का एलान किया गया. पहले शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा हुई, जिसमें विराट कोहली का नाम शामिल था. 

लेकिन फिर बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बताया कि निजी कारणों के चलते कोहली ने शुरुआती दो मैचों से नाम वापस ले लिया है. फिर फैंस उम्मीद करने लगे कि सीरीज़ के आखिरी तीन टेस्ट में वो कोहली को व्हाइट जर्सी में खेलता हुआ देख पाएंगे, लेकिन वो भी नहीं हो सका. जब आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित हुई, तब बताया गया कि निजी कारणों के चलते कोहली आखिरी तीन टेस्ट में भी भारतीय टीम से नहीं जुड़ सकेंगे. 

अब वीरेंद्र सहवाग ने 'स्पोर्ट्स तक' पर विराट कोहली को लेकर कहा, "पूरा देश उन्हें मिस कर रहा है. मैं उम्मीद करता हूं कि वो जहां भी हैं, वो और उनका परिवार खुश हो. उम्मीद है कि वो जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे. विराट महान क्रिकेटर हैं."

अब तक ऐसे रहे सीरीज़ के दो मुकाबले 

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. हैदराबाद में खेले गए सीरीज़ के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत हासिल करते हुए 1-0 से बढ़त बनाई थी. फिर विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने 106 रन से जीत अपने नाम कर सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली थी. 

 

ये भी पढ़ें...

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा होंगे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान, बीसीसीआई सचिव जय शाह का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget