एक्सप्लोरर

शिखर हो रहे हैं फ्लॉप, दो खिलाड़ी के पास है शानदार मौका !

शिखर हो रहे हैं फ्लॉप, दो खिलाड़ी के पास है शानदार मौका !   


शिखर हो रहे हैं फ्लॉप, दो खिलाड़ी के पास है शानदार मौका !





नई दिल्लीः बात अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कि हो या इंडियन प्रीमियर लीग की, पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला खामोश ही रहा है. धवन की खामोशी ने चिंता बढ़ा दी है. चिंता इस बात की कि टीम इंडिया में अब रोहित शर्मा का जोड़ीदार कौन होगा. IPL के बाद अगले एक साल में भारत को 17 टेस्ट मैच खेलने हैं. वहीं भारत को जून 2016 से लेकर जनवरी 2016 तक करीब 15 वनडे खेलने हैं. ऐसे में अगर शिखर को ड्रॉप किया जाता है तो क्या उनके विकल्प मौजूद हैं. 




एक नज़र विकल्प पर - 




भारत के सामने इस वक्त गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, मनन वोहरा के रूप में चार विकल्प हैं. 




गंभीर की संभावना - 



कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गंभीर शिखर के सबसे पहले विकल्प हो सकते हैं. टीम इंडिया में खेलने के अनुभव के साथ साथ अच्छा फॉर्म एक बार फिर गंभीर के लिए वापसी का दरवाजा खोल सकता है. गंभीर ने मौजूदा आईपीएल के 3 मैच में सबसे 192 के औसत से सबसे ज्यादा 192 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. खास बात ये रही है कि वो 2 मैच में नॉट आउट भी रहे हैं. करीब एक दशक तक टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे गंभीर वनडे, टेस्ट


और टी-20 में मिलाकर दस हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. 2011 में विश्व विजेता बनाने में गंभीर का अहम रोल था




शिखर के दूसरे विकल्प हो सकते हैं अजिंक्य रहाणे -


रहाणे प्रतिभाशाली ओपनर हैं. इस बार रहाणे महेन्द्र सिंह धोनी की टीम में हैं धोनी उन्हें टीम में ओपनर के रूप में ही रखना चाहते हैं ऐसे में रहाणे इस वक्त सबसे बड़े विकल्प हैं.



पिछले 4 साल से रहाणे टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे हैं. हालांकि शिखर की वजह से उन्हें ओपनिंग का मौका नहीं मिलता और टी-20 में प्लेइंग इलेवन में खिलाया नहीं जाता. लेकिन कप्तान जिस भी नंबर पर मौका देते हैं और जब भी देतें हैं रहाणे रन बनाते हैं.



हाल ही में पूरे टी-20 विश्व कप में रहाणे बाहर बैठे. सेमीफाइनल में कप्तान ने खिलाया तो रहाणे ने 40 रन बना दिए. पिछली टेस्ट सीरीज में रहाणे ने लगातार दो पारियों में शतक लगाए थे. पिछले 5 वनडे में रहाणे के तीन अर्धशतक हैं.




आईपीएल में पुणे की टीम से रहाणे ओपनिंग कर रहे हैं और अब तक 3 मैच में 48 की औसत से 96 रन बनाए हैं. एक अर्धशतक के साथ




गंभीर और रहाणे के अलावा मुरली विजय और मनन वोहरा भी शिखर की जगह ले सकते हैं.  मुरली विजय भारत के टेस्ट में नंबर पर ओपनर हैं. आईपीएल में वो लगातार रन बना रहे हैं जो उनकी वनडे और टी-20 में वापसी करवा सकता है.




वनडे और टी-20 में तो मनन वोहरा भी शिखर का अच्छा विकल्प हो सकते हैं आईपीएल नौ में पंजाब के वोहरा ने 3 मैच में 151 की स्ट्राइक से 121 रन बनाए हैं. शिखर के विकल्प तो काफी है लेकिन सवाल ये है कि क्या चयनकर्ता


किन विकल्पों पर ध्यान दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget