एक्सप्लोरर

कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? नए टेस्ट कप्तान पर लग गई मुहर! BCCI जल्द कर सकती है घोषणा

Rohit Sharma Replacement Test Captain: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब टेस्ट टीम के नए कप्तान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

Shubman Gill New India Test Captain: रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. इसके बाद सबकी जुबान पर यही सवाल है कि भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान (India New Test Captain) कौन होगा? टेस्ट क्रिकेट में भारत की अगली परीक्षा इंग्लैंड दौरा है, जो 20 जून से शुरू होने वाला है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चयन समिति 25 वर्षीय शुभमन गिल को नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की BCCI के उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद ही हो पाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम का वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025-27 का चरण शुरू हो रहा है. ऐसे में एक युवा खिलाड़ी को नया कप्तान बनाए जाने पर विचार किया जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं.

इस सूत्र ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया, "आदर्श रूप से आप एक ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहेंगे जो सीरीज के सभी मैच खेल सके. शुभमन अभी IPL में कप्तानी कर रहे हैं और साबित कर चुके हैं कि वो अपने कंधों पर कप्तानी का दबाव झेल सकते हैं. उनके अंडर गुजरात टाइटंस बढ़िया प्रदर्शन कर रही है, गिल ने कप्तान और एक बल्लेबाज के तौर पर अच्छा किया है. वो टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं."

गिल के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो अभी तक उन्होंने 32 टेस्ट मैचों में 35.05 के औसत से 1,893 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से अब तक 5 शतक और 7 फिफ्टी निकल चुकी हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, गिल के लिए अच्छी साबित नहीं हुई थी जिसमें वो पांच पारियों में सिर्फ 93 रन बना पाए थे.

यह भी पढ़ें:

18-20 करोड़ कुछ नहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह पर क्या कहा; बातों-बातों में पंत-अय्यर पर निशाना

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget