एक्सप्लोरर

भारत की इंग्लैंड में ऐतिहासिक जीत, जानिए कौन हैं क्रांति गौड़, जिनकी गेंदबाजी से कांप उठी इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के पीछे सिर्फ हरमनप्रीत का शतक नहीं, क्रांति गौड़ की धुआंधार गेंदबाजी भी रही. जानिए कौन हैं यह युवा गेंदबाज जिसने इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

हरमनप्रीत कौर के शतक और क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी की जमीन पर हराकर इतिहास रच दिया है. तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 13 रन से हराकर  2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है. ये पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को उसकी ही धरती पर T20 और ODI दोनों में हराकर डबल धमाका कर दिया है.

हरमनप्रीत कौर के धमाकेदार शतक के साथ-साथ एक और खिलाड़ी ने इंग्लैंड में इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई हैं, जिनका नाम है क्रांति गौड़. इस जीत के दो हीरो रहे, हरमनप्रीत का बल्ला और क्रांति गौड़ की कहर बरपाती गेंदबाजी.

क्रांति गौड़ ने इस मैच में 9.5 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए और इंग्लिश बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन भेज दिया. उनकी इस तूफानी गेंदबाजी के आगे अंग्रेजों की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप ने घुटने टेक दिए. क्रांति ने एक मेडन ओवर भी डाला.

कौन हैं क्रांति गौड़?

क्रांति गौड़ का जन्म 11 अगस्त 2003 को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुआ था. शुरुआत में उन्होंने टेनिस बॉल क्रिकेट सिर्फ अपने शौक के तौर पर खेला, लेकिन जल्द ही उनकी प्रतिभा पहचान ली गई और उन्हें एमपी(MP)  की जूनियर टीम में खेलने का मौका मिला.

क्रांति मध्यप्रदेश की अंडर-23 टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. उनके शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर उन्हें महिला प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था.

अब तक उन्होंने अपने करियर में कुल 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने में 9 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 1 टी20 इंटरनेशनल में भी वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, हालांकि वहां उन्हें अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है.

भारत की नई बॉलिंग सनसनी

क्रांति गौड़ की गेंदबाजी में धार और नियंत्रण दोनों हैं. इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर 6 विकेट झटकना किसी भी युवा गेंदबाज के लिए करियर का टर्निंग प्वाइंट हो सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget