एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में कब होगी वापसी? जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट

Jay Shah: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि कब तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी होगी. शमी इन दिनों रिहैब से गुज़र रहे हैं.

Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वापस का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. भारतीय पेसर इन दिनों रिहैब से गुज़र रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला था. वनडे विश्व कप के बाद शमी ने टखने की सर्जरी करवाई थी, जिसके चलते वह अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. अब शमी की वापसी पर सीधा जवाब मिला है. तो आइए जानते हैं कि कब शमी टीम इंडिया में वापस दिख सकते हैं. 

पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी अक्टूबर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की तरफ से मैदान पर उतर सकते हैं. रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी. 11 अक्टूबर को बंगाल की भिड़ंत उत्तर प्रदेश के खिलाफ होगी, जिसमें शमी नज़र आ सकते हैं. रणजी के बाद शमी 19 अक्टूबर से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के किसी एक मैच में नज़र आ सकते हैं. 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी की वापसी तय?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी की वापसी को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लगभग कंफर्म कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जय शाह ने कहा, "हमारी टीम पहले ही अच्छे से तैयार है. हमने कुछ वक़्त के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया. शमी के फिट होने की भी उम्मीद है. यह अब अनुभवी भारतीय टीम है. रोहित और विराट जैसे सीनियर्स फिट हैं."

जय शाह ने आगे कहा, "शमी के बारे में आपका सवाल सही है. वह वहां होंगे क्योंकि वह अनुभवी हैं और हमें ऑस्ट्रेलिया में उनकी जरूरत है."

तीनों फॉर्मेट खेलने का है अनुभव

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी के पास तीनों फॉर्मेट खेलने का अनुभव है. वह टीम इंडिया के लिए अब तक 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 229 विकेट चटका लिए हैं. इसके अलावा वनडे में शमी ने 195 और टी20 इंटरनेशनल में 24 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2025: अगर KKR ने नहीं किया रिटेन तो किस टीम से खेलना चाहेंगे रिंकू सिंह? फिनिशर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget