एक्सप्लोरर

इस अफगानी क्रिकेटर ने टीम इंडिया को मैच जीतता देखने के लिए पढ़ी दुआ और 'छोड़' दिया इफ्तार..!

अफगानिस्तान की टीम अपने ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए बिलकुल तैयार है. 14 जून से बेंगलुरू में भारत के साथ अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेलेगा.

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम अपने ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए बिलकुल तैयार है. 14 जून से बेंगलुरू में भारत के साथ अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेलेगा.

इसी बीच अफगानिस्तान के सुपरकूल विकेटकीपर मोहम्मद शहज़ाद का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे जानकर हर भारतीय ये जान जाएगा कि अफगानिस्तान में भारतीय क्रिकेट के कितने प्रशंसक हैं.

जी हां, अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद, एमएस धोनी के बड़े फैन हैं और हाल ही में क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज़ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने टीम इंडिया के मैच जीतने के लिए दुआ की थी, साथ ही अपने रोज़ा का वक्त भी बढ़ा दिया था.

मोहम्मद शहज़ाद बता रहे थे कि वो अपनी नींद से किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज़ नहीं कर सकते. लेकिन एक बार भारत और बांग्लादेश के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी. कप्तान धोनी, इशांत शर्मा के साथ क्रीज़ पर मौजूद थे. शहज़ाद ने बताया कि उन दिनों भी रमज़ान का वक्त था और इफ्तार(रोज़ा खोलकर खाना खाने का वक्त) करने का वक्त कुछ 2-3 मिनट बाद था. मैच रोमांचक मोड़ पर था और भारत अंतिम ओवर में जीत से 15 रन दूर था.

लेकिन इस समय मोहम्मद शहज़ाद ने ऊपरवाले से भारत की जीत की दुआ पढ़ी और वो कबूल भी हो गई. कप्तान धोनी ने इरंगा के ओवर की दूसरी, तीसरे और चौथी गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी.

टीम इंडिया को ये मैच जीतता देखने के लिए शहज़ाद ने पूरे दिन का रोज़ा(व्रत) रखने के बाद भी इफ्तार नहीं किया. उन्होंने टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद ही इफ्तार लिया.

इस खास बातचीत में उन्होंने धोनी के साथ साल 2010 में हुई अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया और बताया कि किस तरह से धोनी ने कई मौकों पर उन्हें सही सलाह दी है. उन्होंने बताया कि एक बार जब वो खराब फॉर्म से गुज़र रहे थे तो धोनी ने उन्हें सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखने की सलाह दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget