एक्सप्लोरर

8 साल की उम्र में ही सचिन ने पहचान लिया था पृथ्वी का टैलेंट

खुद सचिन की प्रतिभा को निखारकर कोच रमाकांत आचरेकर ने टीम इंडिया को एक नायाब हीरा दिया था. उन्हीं दिग्गज ने भी कुछ साल पहले भारतीय क्रिकेट के लिए एक हीरे को खोज लिया था.

खुद सचिन की प्रतिभा को निखारकर कोच रमाकांत आचरेकर ने टीम इंडिया को एक नायाब हीरा दिया था. उन्हीं दिग्गज ने भी कुछ साल पहले भारतीय क्रिकेट के लिए एक हीरे को खोज लिया था. जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में चुने गए पृथ्वी शॉ की. सचिन तेंडुलकर ने स्वयं भी काफी कम उम्र में ही सफलता हासिल कर ली थी और उन्हें पृथ्वी शॉ की खास प्रतिभा को पहचाने में भी अधिक समय नहीं लगा. तेंडुलकर ने पृथ्वी की प्रतिभा को आठ साल की उम्र में ही पहचान लिया था और उन्होंने उसे कहा था कि कोई कोच उसकी नैचुरल तकनीक को नहीं बदले. तेंडुलकर अपने ऐप ‘100 एमबी’ पर कहा, ‘‘मैंने उसे कहा था कि भविष्य में उसके कोच उसे जितने भी निर्देश दें वह अपनी ग्रिप या स्टांस नहीं बदले. अगर कोई तुम्हें ऐसा करने के लिए कहे तो उसे कहना कि वह मेरे से बात करे. कोचिंग देना अच्छा होता है लेकिन किसी खिलाड़ी में अत्यधिक बदलाव करना नहीं.’’ इस पूर्व महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण है कि जब आप ऐसे विशेष खिलाड़ी को देखें तो कुछ बदलाव नहीं करें. यह भगवान का तोहफा है.’’ पृथ्वी को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है और तेंडुलकर को खुशी है कि उन्होंने पहली बार आठ साल की उम्र में उसे बल्लेबाजी करते देखकर उसके अंदर की प्रतिभा को भांप लिया था. तेंडुलकर ने कहा, ‘‘लगभग 10 साल पहले मेरे एक मित्र ने मुझे युवा पृथ्वी को खेलते हुए देखने को कहा. उसने मुझे कहा कि मैं उसके खेल का आकलन करूं और उसे कुछ सलाह दूं. मैंने उसके साथ सत्र में हिस्सा लिया और खेल में सुधार के लिए कुछ चीजें बताई.’’ पृथ्वी को पहली बार खेलते हुए देखने के बाद तेंडुलकर ने अपने मित्र से कहा था, ‘‘तुम देख रहे हो? यह भविष्य का भारतीय खिलाड़ी है.’’ इस साल 18 साल के पृथ्वी की अगुआई में भारत ने अंडर 19 विश्व कप जीता. उन्होंने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में सात शतक की मदद से 56.72 की औसत के साथ 1418 रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget