एक्सप्लोरर

IND vs PAK: वॉर के बाद..., भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्यों डरे शोएब अख्तर? जरूर पढ़ना चाहिए उनका ये बयान

IND vs PAK Asia Cup 2025: 14 सितंबर को एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर शोएब अख्तर ने अपनी राय दी है. उनका कहना है कि भारत आसानी से पाकिस्तान को हरा देगा.

शोएब अख्तर ने माना है कि भारतीय टीम 14 सितंबर को पाकिस्तान को आसानी से हरा सकती है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच (India vs Pakistan Asia Cup) को खेल जगत के सबसे बड़े मुकाबलों में जगह दी जाती है, लेकिन उनकी पिछली कुछ भिड़ंत एकतरफा रही हैं. अख्तर ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर चर्चा करते हुए कहा कि युद्ध के बाद पहली बार भारत-पाक मैच होगा, इसलिए भावनाएं चरम पर हैं. अख्तर (Shoaib Akhtar on IND vs PAK Match) को जब किसी ने बताया कि मैच के सारे टिकट बिके नहीं हैं, इस खबर ने पाकिस्तानी दिग्गज को चौंका दिया था.

पाकिस्तानी चैनल पीटीवी स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने बताया, "भावनाएं बहुत तीव्र हैं. युद्ध (ऑपरेशन सिंदूर) के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो रहा है. सोचिए, ये मैच हाउसफुल हो ही नहीं सकता. किसी ने मुझसे कहा कि सारे टिकट नहीं बिके हैं, मैंने पूछा, 'तुम क्या कह रहे हो?' सबकुछ बिक चुका है, ये सिर्फ बाहरी अफवाहें हैं."

रावलपिंडी एक्स्प्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने यह भी माना कि टीम इंडिया को मात देना बहुत मुश्किल होगा. इसमें कोई शक की बात नहीं कि भारतीय टीम एक-एक क्षण में पाकिस्तान को नीचे गिराने की कोशिश करेगी. अख्तर ने माना कि भारत के खिलाफ एशिया कप मैच जीतना पाक टीम के लिए बहुत मुश्किल काम होगा.

क्या रणनीति अपनाते शोएब अख्तर?

शोएब अख्तर ने कहा कि वो नई गेंद हसन अली के हाथ में थमाते. वो हसन अली, जिन्हें ओमान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह तक नहीं मिली थी. फिर भी अख्तर ने कहा, "मैं होता तो हसन अली को नई गेंद थमाता, क्योंकि उन्होंने ऐसी परिस्थिति में गेंदबाजी की हुई है. पाक टीम को पहले 4 ओवरों में टीम इंडिया को दबाव में लाने का प्रयास करना होगा."

उन्होंने यह भी बताया कि वो हसन अली और शाहीन अफरीदी को शुरुआत में अटैक करते देखना चाहते हैं. वहीं उनके अनुसार हारिस रऊफ को मिडिल ओवरों का जिम्मा सौंपना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget