एक्सप्लोरर

जडेजा को ऐसी गलती करने की क्या जरूरत थी

जडेजा को ऐसी गलती करने की क्या जरूरत थी


कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने आसानी से बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने ये मैच पारी और 53 रनों के बड़े अंतर से जीता. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से कब्जा भी कर लिया. मुसीबत ये है कि रवींद्र जडेजा को अगले मैच के लिए आईसीसी ने बैन कर दिया. 


ये अपने आप में अनोखी बात है कि जो रवींद्र जडेजा कुछ मिनट पहले भारतीय टीम की जीत के हीरो थे, जिन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया...वही जडेजा कुछ समय बाद बैन कर दिए गए. कुछ ही समय के फासले पर हुई इन दो घटनाओं के पीछे जोश और होश का फर्क है. 


रवींद्र जडेजा ने जब कोलंबो टेस्ट मैच में अति आक्रमकता दिखाई तब उसकी कोई जरूरत ही नहीं थी. भारत आसानी से मैच जीत रहा था. कहीं से किसी तरह का कोई दबाव नहीं था कि खिलाड़ी अपना आपा खोए. फिर रवींद्र जडेजा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते अब करीब 8 साल का वक्त हो गया है इतने समय में खेल की मर्यादा और नियमों की जानकारी तो हर खिलाड़ी को हो जाती है.


क्यों लगा रवींद्र जडेजा पर बैन


श्रीलंका के बल्लेबाज क्रीज पर समय बीताकर अपनी हार टालने की कोशिश कर रहे थे. ये अलग बात है कि क्रिकेट में ऐसे मोड़ पर आकर शायद ही कुछ मैचों में हार बची हो. हां, मौसम कुछ खेल कर दे तो बात ही अलग है. उसकी भी उम्मीद कोलंबो में ना के बराबर थी. भारतीय टीम का पहाड़ जैसा स्कोर और मैच में बचा अच्छा खासा समय ये बताने के लिए काफी था कि श्रीलंका की हार अब कोई टाल नहीं सकता है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ धैर्य दिखाना था. 


58वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा यही धैर्य खो बैठे. उन्होंने पुष्पकुमारा के शॉट को रोका और गेंद को वापस बल्लेबाज की तरह ‘थ्रो’ कर दिया. बल्लेबाज ने क्रीज से बाहर कदम तक नहीं रखा था. फील्ड अंपायर को जडेजा का ये ‘थ्रो’ अनावश्यक और खतरनाक दोनों लगा. अनावश्यक से ज्यादा खतरनाक. जो खेल के नियमों के दायरे के खिलाफ था. जडेजा पर पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान भी नियमों को तोड़ने पर तीन ‘डीमेरिट प्वाइंट’ का फाइन लगा था. कोलंबो टेस्ट में किया गया बर्ताव उनके खिलाफ गया. 


नियमों के मुताबिक 24 महीने के भीतर अगर किसी खिलाड़ी के तीन से अधिक ‘डीमेरिट प्वाइंट’ हो जाते हैं तो उसके खिलाफ एक टेस्ट मैच या दो वनडे या दो टी-20 मैचों का बैन लगाया जाता है. अगर जडेजा अगले टेस्ट मैच के बाद मैदान में वापसी करने के बाद फिर इसी तरह की कोई हरकत करते हैं तो उनके खिलाफ और कड़ा फैसला आएगा. जडेजा ने आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने अपनी इस गलती को माना और भरोसा दिलाया कि वो आगे से खेल की मर्यादा का ध्यान रखेंगे. 


कोच और कप्तान को करना चाहिए खिलाड़ियों को जागरूक


ऐसे मामलों से खिलाड़ियों को बचाने के लिए उनमें ये जागरूकता लाना जरूरी है कि खेल की मर्यादा क्या होती है. ये बात खिलाड़ियों को अच्छी तरह समझ आनी चाहिए कि उसका कद चाहे जितना बड़ा हो वो खेल से बड़ा नहीं है. टीम के सीनियर खिलाड़ी और कोच लगातार इस बात का अहसास खिलाड़ियों को कराते रहते हैं. 


यूं तो देखा जाए तो जडेजा के बैन से ऐसा कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है लेकिन अगर अभी सीरीज का हाल 1-1 की बराबरी पर होता तो टीम इंडिया को हर हाल में रवींद्र जडेजा की कमी खलती. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है. 


2 टेस्ट मैचों में उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं. आर अश्विन के साथ उन्होंने भी 108 ओवर गेंदबाजी की है. ये आंकड़े इस बात को बताते हैं कि इस वक्त वो भारतीय टीम के लिए कितनी बड़ी जरूरत हैं. अफसोस उनकी एक गलती से अगले टेस्ट में वो मैदान से बाहर बैठेंगे. भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 27 अगस्त से सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेलना है.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget