एक्सप्लोरर

Sarfaraz Khan: सरफराज की सलाह कर गई काम, छोटे भाई ने खोला शतकीय पारी का राज

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी 2023-2024 के फाइनल में अपने भाई की फिफ्टी पूरी होने के बाद उन्हें अहम सलाह दी थी. जानिए क्या रहा उनकी शतकीय पारी का राज.

Sarfaraz Khan: रणजी ट्रॉफी 2023-2024 का फाइनल मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है. मुंबई पहली पारी में केवल 224 रन बना पाई थी, लेकिन टीम ने विदर्भ को मात्र 105 रन पर ऑल-आउट करते हुए अच्छी बढ़त हासिल की. वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम में डेब्यू कर चुके सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली थी. मुशीर ने 326 गेंद में 136 रन की पारी खेलकर अपने धैर्यवान होने का परिचय करवाया. अब मुशीर खान ने बताया है कि शतकीय पारी के बाद उन्हें बड़े भाई सरफराज से क्या सलाह मिली थी.

मुशीर खान ने सरफराज से मिली सलाह के बारे में बताते हुए कहा, "मेरे भाई ने मुझसे वैसे ही खेलने के लिए कहा जैसे मैं खेल रहा था. मेरा अर्धशतक पूरा होने के बाद उन्होंने मुझसे सब्र के साथ खेलने के लिए कहा. उन्होंने मुझसे कहा कि ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज़ पर बिताने की कोशिश करो. उन्होंने मुझे सलाह दी कि अगले दिन भी वैसे ही खेलूं जैसे आज खेला था."

सरफराज ने कुछ हफ्तों पहले 15 फरवरी, 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया है. वहीं उनके छोटे भाई मुशीर खान का बल्ला भी खूब गरज रहा है. मुशीर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पूर्व अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 60 के औसत से 360 रन बनाए थे.

रणजी ट्रॉफी के फाइनल की स्थिति

मुंबई ने दूसरी पारी में 418 रन बनाए, जिससे टीम की कुल बढ़त 537 रन की हो गई थी. विदर्भ ने हालांकि चौथी पारी में अच्छी क्रिकेट खेली है, लेकिन उनके लिए 538 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर पाना असंभव सा प्रतीत हो रहा है. इस कारण पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीतने की राह पर अग्रसर है.

यह भी पढ़ें:

WATCH: शोएब मलिक के बोल्ड होने पर बेगम सना जावेद का उतर गया मुंह, रिएक्शन वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget