एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज को नंबर-1 टेस्ट टीम बनाने का है लक्ष्य: जेसन होल्डर

इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर का कहना कि टीम का अगला लक्ष्य टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने का है.

इंग्लैंड के खिलाफ घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि टीम को विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाना उनका लक्ष्य है. कई सालों तक खराब प्रदर्शन के बाद ऐसा लगने लगा है कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपने शानदार युग में से कुछ हिस्से को फिर से वापस पा लिया है.

इंग्लैंड को विश्व रैकिंग में आठवें नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज के साथ जारी टेस्ट सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था क्योंकि इंग्लैंड ने इससे पहले अपने घर में श्रीलंका पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. वहीं, उससे पहले उसने भारत को 4-1 से मात दी थी.

जोए रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को पहले दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक शिकस्त खानी पड़ी है. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में उसे 381 रन से जबकि दूसरे टेस्ट में पूरे 10 विकेट से करारी मात दी है. हालांकि मेहमान टीम तीसरा टेस्ट 232 रन से जीतने में सफल रहा.

आईसीसी ने होल्डर के हवाले से लिखा, "हमें अपने प्रदर्शन में सुधार करना जारी रखना होगा. हमारा पहला लक्ष्य दुनिया की नंबर एक टीम बनना है और इसके लिये इसमें काफी सुधार करने होंगे."

होल्डर ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाजों को और प्रयास करने होंगे."

तेज गेंदबाज केमार रोच ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 18 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. हालांकि बल्लेबाज तीसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे.

टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों टीमें पांच वनडे और फिर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget