एक्सप्लोरर

ट्रेवस पेनी को वनडे और टी-20 के लिए वेस्टइंडीज ने नियुक्त किया सहायक कोच, दो साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज टीम ने वनडे और टी-20 के लिए ट्रेवस पेनी को सहायक कोच नियुक्त किया है. वह दो सालों तक इस पद को संभालेंगे. बता दें कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्वकप होना है.

सेंट जोन्स (एंटीगा): भारतीय टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवस पेनी को वेस्टइंडीज ने वनडे और टी-20 के लिए टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है. वारविकशर के पूर्व क्रिकेटर पेनी को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दो साल का अनुबंध सौंपा है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा कि 51 वर्षीय पेनी की विशेषज्ञता क्षेत्ररक्षण है और वह सफेद गेंद के प्रारूपों (एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में वेस्टइंडीज की टीमों के साथ काम करेंगे. वह दो जनवरी को वेस्टइंडीज की टीम से जुड़ेंगे. टीम तब आयरलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिये तैयारियां शुरू करेगी. सात से 19 जनवरी के बीच होने वाले इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे. पेनी ने कहा, ‘‘मैं कीरेन पोलार्ड और फिल सिमन्स की अगुवाई वाले क्रिकेटरों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलने से उत्साहित हूं. मुझे पिछले कुछ वर्षों में इस टीम के कई सदस्यों के साथ काम करने का मौका मिला है और सीपीएल से जुड़े होने के कारण कैरेबियाई क्षेत्र मेरे लिये ‘घर से बाहर घर’ जैसा है. ’’ अपने क्रिकेट करियर में वारविकशर की तरफ से 158 प्रथम श्रेणी और 291 लिस्ट ए मैच खेलने वाले पेनी को कोचिंग का अपार अनुभव है. वह कई अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके हैं जिनमें भारत, श्रीलंका, नीदरलैंड और अमेरिका शामिल हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में वह किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच रह चुके हैं. कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में वह सेंट लूसिया और सेंट कीट्स और नेविस के सहायक कोच की भूमिका निभा चुके हैं. हाल में वह बारबाडोस ट्रिंडेंट के कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे.  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नॉमिनेट हुए 2 भारतीय स्टार, कप्तान शुभमन गिल भी शामिल
'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नॉमिनेट हुए 2 भारतीय स्टार, कप्तान शुभमन गिल भी शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget