एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर टेस्ट में नंबर वन ऑलराउंडर बने, चैंपियनशिप में भी खुला टीम का खाता

टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी सीरीज खेल रही है. पिछले साल टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी थी.

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे पर पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके सीरीज का शानदार आगाज किया है. जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. होल्डर ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए हैं, जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में वह अब दूसरे पायदान पर हैं. होल्डर ने बीते 20 साल में किसी विंडीज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का रिकार्ड भी बनाया है.

उन्होंने पहली पारी में 42 रन देकर छह विकेट लिए थे. पूरे मैच में उन्होंने कुल सात विकेट लिए थे. उनके नाम अब 862 अंक हो गए हैं. 2000 में विंडीज के कर्टनी वॉल्श ने 866 अंक हासिल किए थे. बल्लेबाजों की रैंकिंग में उन्होंने अपना 35वां स्थान बनाए रखा है. वहीं ऑलराउंडरों की रैंकिंग में वह 485 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. इस सूची में एजेस बाउल में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले बेन स्टोक्स 431 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

वहीं विंडीज के शैनन गैब्रिएल 46 अंकों की बढ़त के साथ कुल 726 अंक लेकर स्थान आगे बढ़ते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं. दूसरी पारी में शानदार 95 रनों की पारी खेलने वाले वेस्टइंडीद के जमेर्ने ब्लैकवुड 14 स्थान आगे बढ़ते हुए 58वें स्थान पर आ गए हैं. वहीं शेन डॉवरिच करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

टेस्ट चैंपियनशिप में खुला वेस्टइंडीज का खाता

इस जीत से विंडीज को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में 40 अंक मिले हैं. इससे पहले विंडीज ने इस चैम्पियनशिप में अपनी पहली और इकलौती सीरीज भारत के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 0-2 से हार मिली.

इंग्लैंड चैम्पियनशिप में 146 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. पहले स्थान पर भारत है जिसके 360 अंक हैं, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया के 296 और तीसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के 180 अंक हैं.

IPL 2020 के आयोजन में न हो दिक्कत, इसलिए सितंबर में भारत दौरे पर नहीं आएगा इंग्लैंड- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget