एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया की राह में एक बार फिर रोड़ा अटका सकता है मौसम

चैंपियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया की राह में एक बार फिर रोड़ा अटका सकता है मौसम

बर्मिंघम: पिछले दो मैचों में मौसम की मार झेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और ऐसे में दबाव ऑस्ट्रेलिया पर रहेगा जिसके न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गये थे. इससे उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है.

ऑस्ट्रेलिया को पिछले दोनों मैचों में अंक बांटने पड़े और अब और उसके दो मैचों में दो अंक हैं. अभी तक उसे कोई भी पूरा मैच खेलने का मौका नहीं मिला और कल भी बारिश होने की संभावना है.

यहां एजबेस्टन में खेले गये तीनों मैच बारिश से प्रभावित रहे. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच पूरा नहीं हो पाया जबकि भारत और पाकिस्तान तथा दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गये मैचों में भी ओवरों की संख्या कम करनी पड़ी थी. अगर आसमान साफ भी रहता है तब भी ऑस्ट्रेलिया के सामने खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड की कड़ी चुनौती है जिसने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की है.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने का पर्याप्त समय नहीं मिला है और अब उनका सामना इंग्लैंड के संतुलित आक्रमण से होना है. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों डेविड वार्नर, आरोन फिंच और स्टीवन स्मिथ ने क्रीज पर कुछ समय बिताया लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मैच अभ्यास का मौका नहीं मिला है. ऑस्ट्रेलिया हालांकि पिछले मैच में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से प्रेरणा लेना चाहेगा. उसने बांग्लादेश को 182 रन पर आउट कर दिया था लेकिन बारिश ने उसे जीत दर्ज करने से वंचित कर दिया था.

ओपनर बल्लेबाज अलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया जबकि जो रूट ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाने के बाद कीवी टीम के खिलाफ अर्धशतक जमाया. जैसन राय ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक बड़ी पारी नहीं खेली है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में इंग्लैंड जीत के दावेदार के रूप में शुरूआत करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक सदी से भी अधिक समय से कड़ी टक्कर चल रही है और इन दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच कड़ा होता है. मुझे पूरा विश्वास है कि इंग्लैंड की टीम आस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. ’’

टीमें इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, आरोन स्मिथ, पैट कमिन्स, जान हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोएजेस हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पैटिनसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जंपा.

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोनी बेयरस्टॉ, जैक बॉल, सैम बिलिंग्स, अलेक्स हेल्स, जोस बटलर, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जैसन राय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टीवन फिन. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget