एक्सप्लोरर

फाफ डु प्लेसिस ने गेंदबाज़ों पर फोड़ा हार का ठीकरा

विश्व टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लचर प्रदर्शन पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में काफी अतिरिक्त रन देने

फाफ डु प्लेसिस ने गेंदबाज़ों पर फोड़ा हार का ठीकरा

नई दिल्ली: विश्व टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लचर प्रदर्शन पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में काफी अतिरिक्त रन देने जैसी छोटी गलतियों का बड़ा असर पड़ा और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से उनकी टीम को जल्द बाहर होना पड़ा.


खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल रहे दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद 26 अतिरिक्त रन दिए जिसमें 20 वाइड शामिल रही और अंतत: टीम को हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम 122 रन के स्कोर का बचाव नहंी कर पाई और आठ वाइड सहित 10 अतिरिक्त रन देने के कारण टीम अंतिम ओवर में मैच हार गई.


डु प्लेसिस ने कहा कि टी20 क्रिकेट कभी कभी जुए की तरह होता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें टीमें नियंत्रित कर सकती हैं.


श्रीलंका के खिलाफ कल रात सुपर आठ के अपने अंतिम मैच में आठ विकेट की जीत के बाद डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘कभी कभी क्रिस गेल तूफानी पारी खेलकर आपको जीत दिला देता है. लेकिन एक चीज मैं कह सकता हूं कि अतिरिक्त रनों को लेकर हमारा प्रदर्शन खराब रहा. हर मैच में हमने विरोधी की तुलना में अधिक वाइड और नोबाल फेंकी और यह सामान्य चीजें हैं जिन्हें नियंत्रित किया जा सकता है.’’


डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘यह हमारा काम है कि गेंद को निर्धारित स्थान के भीतर फेंकने की कोशिश करें और अगर हम ऐसा करते हैं जो हमें आम तौर पर बल्ले से पांच से 10 रन कम बनाने होते हैं. पहले दो मैच जो हमने गंवाए उसमें मेरे लिए यह अहम क्षेत्र था.’’ कप्तान ने कहा कि छोटी गलतियां मैच के नतीजे को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप से पहले हमने अच्छा क्रिकेट खेला. उपमहाद्वीप में हमारे प्रदर्शन में काफी निरंतरता रही. हमने यहां सभी टीमों को हराया. विश्व कप करो या मरो का मुकाबला होता है. हम एक या दो गलतियां करते हैं तो हमें सजा झेलनी होती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह आज अच्छा उदाहरण है. श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए एक या दो गलतियां की और हमने इनका फायदा उठाया. हमें सिर्फ खुद को दोषी ठहराना होगा. दुखद चीज यह है कि अब अगला विश्व कप चार साल बाद है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget