एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज़ के कोच बोले, 'उन्होंने टीम इंडिया को बुमराह-भुवी की वापसी के लिए मजबूर किया'

स्टुअर्ट लॉ खुश हैं कि उनके बल्लेबाज भारत को बदलाव कराने के लिये मजबूर करने में सफल रहे जिससे भुवी और बुमराह आखिरी तीन मैचों में खेलेंगे.

वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ खुश हैं कि उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी लाइन अप में बदलाव कराने के लिये मजबूर करने में सफल रहे क्योंकि उनके मुख्य तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अंतिम तीन वनडे में मेजबान टीम की तरफ से खेलेंगे.

भारतीय गेंदबाजों ने दोनों वनडे में बल्लेबाजों की मुफीद परिस्थितियों में 320 से ज्यादा रन गंवाये जिसमें उमेश यादव और मोहम्मद शमी प्रभावित करने में असफल रहे.

दूसरे चरण में भुवनेश्वर और बुमराह की वापसी तय थी लेकिन लॉ को लगता है कि बल्लेबाजों ने मेजबानों को बदलाव करने के लिये बाध्य किया.

तीसरे वनडे से पहले लॉ ने कहा, ‘‘हां, मैं उनकी वापसी के बारे में सोचना चाहूंगा. शायद यही कारण है कि उन्होंने (भारत ने) अपने दो अनुभवी वनडे गेंदबाजों को बुलाया है. ’’

वह इस बात से खुश हैं कि भारतीय खुद से कुछ सवाल पूछ रहे हैं.

लॉ ने कहा, ‘‘इसलिये उम्मीद है कि हम भारतीयों को खुद से सवाल पूछने के लिये बाध्य कर रहे हैं. वे हमें खुद से सवाल पूछने के कारण दे रहे थे लेकिन इस चरण में हम उनके सवालों का अच्छा जवाब दे रहे हैं.’’

विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन ने इस सीरीज में हर प्रदर्शन को फीका कर दिया है लेकिन लॉ उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय कप्तान आगे ऐसा नहीं कर पायें.

उन्होंने कहा, ‘‘आप विराट को कैसे आउट कर सकते हो? उसने हमें 40 रन पर मौका दिया था. वह शानदार खिलाड़ी है. मुझे उसका अपनी पारी को पूरा करने का तरीका बहुत पसंद आता है. ऐसा लगता है कि वह काफी कड़ी मेहनत कर रहा है लेकिन वह इसे बड़ी आसानी से कर रहा है. इसलिये हमने उसके लिये योजना बनायी है. ’’

लॉ ने कहा, ‘‘इस समय वह काफी अच्छे जवाब दे रहा है, इसलिये हमें उसकी तकनीक और काबिलियत पर सवाल पूछते रहना होगा. आखिरकार वह भी इंसान ही है. लेकिन हमें मौका ढूंढना होगा, हमें मौकों का फायदा उठाना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget