एक्सप्लोरर

हमने हर किसी को गलत साबित किया: इमाद वसीम

हमने हर किसी को गलत साबित किया: इमाद वसीम


लंदन: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से हरा कर पहली बार खिताब अपने नाम किया. पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम का मानना है कि उनकी टीम ने हर किसी को गलत साबित करते हुए खिताब जीता है. इमाद ने अपनी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की भी तारीफ की और उन्हें विश्व स्तर का गेंदबाज बताया है. 


 


पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारत को 180 रनों से करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 339 रनों विशाल लक्ष्य रखा जिसके सामने भारत का मजबूत और गहरा बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से ढह गया और टीम 30.3 ओवरों में 158 रनों पर ही ढेर हो गई. 


 


आमिर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के दो अहम विकेट लेकर भारत को वो शुरुआती झटके दिए जिससे वह उबर नहीं पाई. 


 


ईएसपीएनक्रिकइंफो ने इमाद के हवाले से लिखा है, "यह तुक्का नहीं है. हमारी टीम शानदार है. इस समय विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक. मैं नहीं समझता की हम अप्रत्याशित टीम हैं. हमने अपने आखिरी के चार मैच जीते और सभी को गलत साबित किया."


 


उन्होंने कहा, "हमने विश्व की नंबर-1 साउथ दक्षिण अफ्रीका को हराया. इसके बाद हमें विश्वास हो गया कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं." इमाद ने चैम्पियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन के लिए पाकिस्तन सुपर लीग (पीएसएल) के अनुभव और टीम प्रबंधन द्वारा जताए गए आत्मविश्वास को श्रेय दिया है. 


 


उन्होंने कहा, "पीएसएल हमारे लिए बड़ा टूर्नामेंट है. आप उसमें खेलते हुए बेशक सुधार करते हैं. आप फखर जमान, शादाब खान के अलावा बांकी के युवा खिलाड़ियों को देखिए जो टीम में आए और इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया."


 


उन्होंने कहा, "टीम प्रबधंन को भी श्रेय जाता है. मैं मिकी आर्थर और सरफराज अहमद के मार्गदर्शन में खेलने को लेकर अपने आप को सौभाग्याशाली मानता हूं. यह दोनों बेहद अच्छा काम कर रहे हैं. यह दोनों मिलकर काम कर रहे हैं. आर्थर ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारा समर्थन किया. हम जब हारे तब भी. उस समय हमसे कहा कि हमें वापसी करनी होगी."


 


आमिर के बारे में इमाद ने कहा, "मुझे आमिर में हमेशा विश्वास रहता है. मैं 2007 से उसके साथ खेल रहा हूं और अंडर-19 टीम में उसका कप्तान भी रह चुका हूं. मैं उसके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हूं. हम उसे टीम में चाहते थे. वह हमेशा से विश्व स्तर का गेंदबाज और मैच विजेता खिलाड़ी रहा है."


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
आज देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास
लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? इंग्लैंड दौरे की मिलेगी सजा! एक्शन में BCCI
लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? इंग्लैंड दौरे की मिलेगी सजा! एक्शन में BCCI

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget