एक्सप्लोरर

विराट ने विरोधी टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा, 'हम अजेय नहीं'


विराट ने विरोधी टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा, 'हम अजेय नहीं

लंदन: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैंपियन्स ट्राफी में दमदार स्कोर खड़ा करने के बावजूद श्रीलंका से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम अजेय नहीं है. भारत ने श्रीलंका के सामने 322 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा लेकिन श्रीलंकाई टीम ने उसे तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. 


कोहली ने कल रात मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘मेरी निजी राय है कि हमने पर्याप्त स्कोर खड़ा किया था और मैं यह भी मानता हूं कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. अगर श्रीलंकाई बल्लेबाज इस तरह की बल्लेबाजी करते हैं और हर कोई अच्छा खेल दिखाता है तो आपको विरोधी टीम को श्रेय देना होगा. हम अजेय नहीं हैं.’’ 


उन्होंने कहा,‘‘हम उन टीमों के खिलाफ खेल रहे हैं जो कि खुद चैंपियन टीमें हैं. मुझे लगता है कि हमने अच्छी गेंदबाजी की. यहां आपको दूसरी टीम को श्रेय देना होगा.’’ 


कोहली ने कहा कि अपने साथियों की आलोचना करने के बजाय वह श्रीलंकाई बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के लिये उनकी सराहना करना चाहेंगे. 


उन्होंने कहा,‘‘अगर कोई टीम इस तरह की मानसिकता से क्रिकेट खेलती है और अपने शॉट का अच्छा नमूना पेश करती है तो आपको उनकी प्रशंसा करनी पड़ेगी और कहना होगा कि ‘बहुत अच्छा खेले.’’ मौजूदा चैंपियन भारत अब करो या मरो वाली स्थिति में आ गया है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मैच अब वास्तविक क्वार्टर फाइनल बन गया है जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. 


कोहली ने कहा, ‘‘हां, यह बेहद रोमांचक बन गया है. अब असल में हर मैच क्वार्टर फाइनल बन गया है. हमारे ग्रुप में विशेषकर प्रत्येक टीम के दो-दो अंक हैं और अगर आप अपना अगला मैच जीत जाते हो तो आगे बढ़ जाओगे जो कि मेरी नजर में सभी टीमों के लिये रोचक स्थिति है.’’ 


कोहली ने कहा कि कल रात गेंदबाजों के नहीं चल पाने के कारण अब जब टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिये उतरेगी तो बल्लेबाजी में इसकी भरपायी करने की कोशिश करेगी. 


उन्होंने कहा,‘‘बल्लेबाजी में हमने अच्छी तरह से पारी को आगे बढ़ाया. मेरा मानना है कि हमने पर्याप्त रन बनाये थे. हां जब आप पीछे मुड़कर देखते हो तो कुछ ऐसे दौर थे जबकि हम तेजी से रन बना सकते थे लेकिन मुझे यह बड़ा मसला नहीं लगता.’’ 


कोहली ने कहा,‘‘हो सकता है कि अब हम अगले कुछ मैचों में इस पर ज्यादा जोर दें जिससे हमारे स्कोर 20 रन अतिरिक्त जुड़े. ऐसा इसलिए क्योंकि हमें अगला मैच इसी मैदान(ओवल) पर खेलना है.’’ 


कोहली से पूछा गया कि इस हार के बाद वह टीम का मनोबल कैसे बढ़ाएंगे, उन्होंने कहा,‘‘यह बल्लेबाजी के पतन जैसा ही है. जब आप की बल्लेबाजी इकाई नहीं चल पाती है तो आप बैठकर यह नहीं सोचते कि सब कुछ यहीं पर समाप्त हो गया. आप यह सोचकर आगे बढ़ते हो कि यह एक बुरा दिन था. इसको भूल जाओ. टेस्ट मैच में आपके पास सोचने के लिये काफी समय होता है क्योंकि मैच पांच दिन तक चलता है.’’ 


उन्होंने कहा,‘‘लेकिन छोटे प्रारूपों में मुझे लगता है कि आपको इसे भूलकर आगे बढ़ना होता है. हम यहां नहीं बैठ सकते और यह नहीं सोच सकते कि लोगों की हमारे बारे में क्या धारणा होगी या टीम के रूप में लोगों ने हमसे क्या उम्मीद लगायी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget