एक्सप्लोरर

174/6 विकेट झटकने के बाद हम मजबूत स्थिति में हैं: जोस बटलर

इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि यहां ओवल में पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर छह विकेट पर 174 रन करके मेजबान टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि यहां ओवल में पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर छह विकेट पर 174 रन करके मेजबान टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

बटलर की 89 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम पहले दिन के खेल के बाद सात विकेट पर 198 रन से उबरकर 332 रन बनाने में सफल रही जबकि भारत को गेंदबाजी के अनुकूल हालात में जूझना पड़ा.

बटलर ने यहां दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद एक सवाल में जवाब में कहा, ‘‘यहां, मुझे ऐसा लगता है (इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है).’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी बढ़त काफी मजबूत है और मुझे उम्मीद है कि अगर हम आज भी अच्छा प्रदर्शन कर पाए तो मैच में हम काफी मजबूत स्थिति में हो जाएंगे.’’

भारत पहली पारी में अब भी 158 रन से पीछे है जबकि उसके सिर्फ चार विकेट शेष हैं.

बटलर ने आदिल राशिद के साथ 33 और स्टुअर्ट ब्राड के साथ 98 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

साझेदारी के बारे में बटलर ने कहा, ‘‘हमने संभवत: 50 और रन के बारे में बात की थी, हमने इसे लक्ष्य बनाया था. लेकिन मुझे लगता है कि हमने साझेदारी में काफी अच्छा काम किया. राशिद बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है. और हमें पता है कि ब्राड ने अपने करियर के दौरान इंग्लैंड के लिए कुछ अच्छे रन जुटाए हैं.’’

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर जिम्मेदारी भरी पारी खेली लेकिन 49 रन बनाने के बाद दिन के अंतिम ओवरों में बेन स्टोक्स का शिकार बने.

बटलर ने कहा, ‘‘बेशक वह बड़ा विकेट था. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और उसके लिए यह श्रृंखला बेहतरीन रही.’’

बटलर ने कहा कि प्रशसंकों के लिए कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच का संघर्ष देखना शानदार रहा.

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहतरीन टेस्ट क्रिकेट है. विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और जिम्मी इंग्लैंड का महानतम गेंदबाज है. प्रशसंकों के लिए एक समान क्षमता वाले खिलाड़ियों के बीच जंग शानदार होती है.’’

बटलर ने कहा, ‘‘वे दोनों काफी प्रतिस्पर्धी हैं और पूरी श्रृंखला के दौरान उनके बीच शानदार संघर्ष देखने को मिला.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget