एक्सप्लोरर

हम वापसी को तैयार हैं: मिस्बाह

हम वापसी को तैयार हैं: मिस्बाह

हम वापसी को तैयार हैं: मिस्बाह


ब्रिस्बेनः तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची पाकिस्तानी टीम के लिए किसी भी सूरत में यह दौरा आसान नहीं होगा. हालांकि ऑस्ट्रेलिया को भी हाल ही में साउथ अफ्रीका के हाथों अपने घर में हार मिली है, बावजूद इसके मेहमान टीम उसे हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार से गाबा में खेला जाएगा. 


 


मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा है कि उनकी टीम में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाली पहली पाकिस्तानी टीम बनने का माद्दा है. मिस्बाह ने यह बात अपने लेख में कही है जिसे क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने प्रकाशित किया है. 


 


उन्होंने लिखा है, "इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में खेलना बेहद मुश्किल है. इसलिए शायद कोई एशियाई टीम यहां अभी तक टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. पाकिस्तान की कई टीमें आई लेकिन वह जीत नहीं पाई. हमारी कोशिश यहां सीरीज जीतने वाली पहली पाकिस्तानी टीम बनने को होगी और हमारी टीम में यह करने की क्षमता है."


 


सीरीज का पहला टेस्ट मैच डे-नाइट टेस्ट होगा. यह पाकिस्तान का इस प्रारूप में दूसरा टेस्ट मैच होगा. उसने अक्टूबर में इसी साल दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था. 


 


मिस्बाह का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में गुलाबी गेंद दुबई की अपेक्षा ज्यादा स्विंग करेगी जिसका उन्हें अभ्यास करना पड़ेगा.


 


उन्होंने अपने लेख में लिखा है, "हमें गुलाबी गेंद से अभ्यास करने की जरूरत थी. क्रेर्न्‍स में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन में हमारे अभ्यास मैचों में गेंद ज्यादा स्विंग कर रही थी. यहां के हालात दुबई से अलग होंगे. वहां नई गेंद ज्यादा स्विंग नहीं करती थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में नेट के दौरान भी गेंद अच्छी तरह स्विंग कर रही थी. यह हमारे गेंदबाजों के लिए भी अच्छी बात है."


 


मिस्बाह ने लिखा है कि उनकी टीम पिछली तीन टेस्ट मैचों के प्रदर्शन को पीछे छोड़कर वापसी के लिए तैयार है. 


 


उन्होंने लिखा है, "हमारी टीम ने पिछले पांच वर्षो में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि अंतिम तीन टेस्ट मैचों में हमारी टीम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई. टीम हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार से निराश है. लेकिन अब हमारी टीम सकारात्मक है और हम वापसी के लिए तैयार हैं."


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget