एक्सप्लोरर

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने जीता WDPL 2025 का खिताब, रोमांचक फाइनल में सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 1 रन से हराया

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सेंट्रल दिल्ली क्वींस को एक रन के करीबी अंतर से हराया.

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने रविवार को विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डब्ल्यूडीपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया. इस टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सेंट्रल दिल्ली क्वींस को एक रन के करीबी अंतर से हराया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए.

तनिष्का सिंह ने शिवि शर्मा के साथ 3.5 ओवरों में पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की. तनिष्का 13 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद शिवि शर्मा ने तनीषा सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन जुटाए.

तनीषा सिंह 23 गेंदों में चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि शिवि शर्मा ने 36 गेंदों में एक छक्के और दो चौकों के साथ 29 रन बनाए.

कप्तान श्वेता सहरावत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं. उन्होंने 24 गेंदों में 34 रन की पारी खेलते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी टीम की ओर से निधि महतो, प्रिया मिश्रा और साची ने दो-दो शिकार किए.

इसके जवाब में सेंट्रल दिल्ली क्वींस निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी. खिताबी मुकाबले में टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सोनिया खत्री (1) उस वक्त आउट हुईं, जब टीम 1.2 ओवरों में सिर्फ 2 रन ही बना सकी थी. यहां से दीक्षा सिंह ने साची के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की.

साची 22 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि दीक्षा ने 26 गेंदों में 23 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा, मोनिका ने 33 रन, जबकि रिया ने 28 रन की पारी खेली, लेकिन टीम जीत बेहद करीब आकर ट्रॉफी से चूक गई.

विजेता टीम की तरफ से मेधावी बिधूड़ी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि हिमाक्षी चौधरी को दो सफलताएं हाथ लगीं. इनके अलावा, दीक्षा नागर, तनीषा सिंह और श्वेता सहरावत ने एक-एक विकेट हासिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: भारत को मिली दूसरी सफलता, 2 विकेट गिरने से श्रीलंका बैकफुट पर
LIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, 2 विकेट गिरने से श्रीलंका बैकफुट पर
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget