एक्सप्लोरर

World Cup 2019: न्यूज़ीलैंड से मैच के पहले संजय बांगर ने शिखर धवन को लेकर दिया बड़ा बयान

World Cup 2019: धवन की चोट पर संजय बांगर ने कहा कि टीम प्रबंधन चोटिल शिखर धवन को अभी बाहर नहीं करना चाहता क्योंकि वह 'बहुमूल्य' हैं.

विश्वकप 2019 में अपने पहले दोनों मुश्किल मुकाबले(दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया) जीतने के बाद ड्रीम शुरुआत कर चुकी टीम इंडिया को तीसरे मैच से पहले एक झटका लगा है. शिखर धवन हाथ में चोट के साथ अगले लगभग 10 या उससे ज्यादा दिनों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब ये बड़ा सवाल है कि अगले 10 दिनों में तीन मैच(न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान) खेलने वाली टीम इंडिया क्या करेगी.

इस पर अब टीम इंडिया के सहायक कोच संजय बांगर ने भी बयान दिया है. संजय बांगर ने कहा कि टीम प्रबंधन चोटिल शिखर धवन को अभी बाहर नहीं करना चाहता क्योंकि वह 'बहुमूल्य' हैं. साथ ही उन्होंने उनके विकल्प के बारे में भी बात की.

बांगर ने कहा, "हम शिखर की स्थिति पर निर्णय लेने से पहले 10-12 दिन का समय लेना चाहते हैं. हम उनके जैसे बहुमूल्य खिलाड़ी को बाहर नहीं करना चाहते."

बांगर ने आगे कहा, ''अगर ज़रूरत पड़ती है तो धवन के स्थान पर विजय शंकर एक ऑप्शन हैं, बैकअप होना अच्छा है. रिषभ पंत भी मैनचेस्टर पहुंचने ही वाला है.''

धवन ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए विश्व कप मुकाबले में शानदार 117 रन बनाए थे और 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए थे. भारत ने वह मैच 36 रनों से जीता था.

उसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान आस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कल्टर नाइल की एक गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी. अपनी पारी के बाद धवन ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और बर्फ से चोट की सेकाई करते रहे. वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे. रवींद्र जडेजा ने धवन की जगह पर फील्डिंग की थी.

आपको ये भी बता दें कि आने वाली 14 तारीख को रिषभ पंत भी टीम के साथ जुड़ जाएंगे, जो कि धवन के कवर खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड गए हैं. जबकि कल के मैच में विजय शंकर या दिनेश कार्तिक में से किसी एक के खेलने की संभावनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget