एक्सप्लोरर

WATCH: बारिश में भीगते हुए भी फैसला देने के बाद ही मैदान से बाहर निकले अंपायर आलिम डार

अनुभवी अंपायर आलिम डार ने बारिश में भीगते हुए भी फैसला देकर सभी फैंस का दिल जीत लिया.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज़ को इंग्लैंड ने 3-1 से अपने नाम कर लिया. लेकिन आखिरी मुकाबले में मेज़बान टीम श्रीलंका ने ऐसा खेल दिखाया कि मेहमान टीम चारों खाने चित हो गई. श्रीलंका ने आखिरी मैच को 219 रनों के विशाल अंतर से जीतकर सीरीज़ में अपना सूपड़ा साफ होने से बचा लिया.

लेकिन जब बारिश से प्रभावित इस मैच में 27वें ओवर में मैच रुकने जा रहा था तो सभी खिलाड़ी बारिश से बचने के लिए मैदान से बाहर चले गए. लेकिन फील्ड अंपायर आलिम डार ने बारिश में भीगते हुए अपनी ड्यूटी निभाई और फैसला देने के बाद ही मैदान छोड़ा.

दरअसल पारी के 27वें ओवर में धनंजया की गेंद प्लंकेट के पैड पर टकराई. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अपील की और वैसे ही ज़ोरदार बारिश शुरु हो गई. अंपायर आलिम डार ने भी गेंद को देखने के बाद बल्लेबाज़ प्लंकेट को आउट दे दिया. लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ इस फैसले से नाखुश दिखे और अंपायर के खिलाफ जाते हुए डीआरएस ले लिया.

लेकिन इस दौरान लगातार बारिश होती रही और सभी श्रीलंकाई खिलाड़ी और इंग्लैंड के खिलाड़ी वापस मैदान में लौट गए. अंपायर्स की तरफ से मैदान ढकने का इशारा किया गया. इस बीच थर्ड अंपायर अपने कमरे में से इस डीआरएस पर फैसला लेने लगे. लेकिन यहीं पर आलिम डार का ज़ज्बा और अपनी ड्यूटी के प्रति उनकी जिम्मेदारी देखने को मिली.

थर्ड अंपायर के फैसला लेने तक आलिम मैदान पर बारिश में खड़े रहे और जैसे ही थर्ड अंपायर ने आलिम से कहा कि आपका फैसला सही है. तो उन्होंने तुरंत अपनी उंगली उठाते हुए प्लंकेट को आउट दिया और दौड़ते हुए मैदान से बाहर चले गए.

आलिम के इस ज़ज्बे को सोशल मीडिया पर भी फैंस ने खूब सराहा. 

देखें वीडियो: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget