एक्सप्लोरर

वसीम जाफर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2 साल के लिए इस टीम के हेड कोच बने

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वसीम जाफर दूसरी बार किसी राज्य टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले मार्च 2020 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने उत्तराखंड को कोचिंग दी थी.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर को आगामी घरेलू सत्र के लिये आज ओडिशा की सीनियर टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया. वह अगले दो साल तक टीम के हेड कोच रहेंगे. ओडिशा क्रिकेट संघ ने खुद इसकी जानकारी दी. 

ओडिशा क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत बहेड़ा ने कहा, "वह (वसीम जाफर) मुख्य कोच होंगे. उनसे दो साल का करार किया गया है." संघ की क्रिकेट सलाहकार समिति की बैठक के बाद यह फैसला किया गया. जाफर राज्य के पूर्व कप्तान रश्मि रंजन परीदा की जगह लेंगे जो दो सत्र तक टीम के साथ थे. बहेड़ा ने बयान में कहा, "सभी आयु ग्रुप के क्रिकेट विकास के अलावा वह (जाफर) राज्य में कोचों के विकास कार्यक्रम का हिस्सा भी होंगे."

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वसीम जाफर दूसरी बार किसी राज्य टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले मार्च 2020 में संन्यास लेने के बाद उन्होंने उत्तराखंड को कोचिंग दी थी. लेकिन संघ के साथ हुए विवाद के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. 

बेहद शानदार रहा फर्स्ट क्लास करियर

भारत के लिए 31 टेस्ट खेलने वाले वसीम जाफर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 260 मैचों में 50.67 की औसत से 19410 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 57 शतक और 91 अर्धशतक निकले. उनका सर्वाधिक स्कोर 314* रन रहा. जाफर ने भारत के लिए भी टेस्ट क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगाया है. भारत के लिए टेस्ट में उनके बल्ले से पांच शतक और 11 अर्धशतक निकले. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget