एक्सप्लोरर

नौ रणजी खिताब जीतने वाले जाफर के अंदर बाकी है रनों की भूख

दो महीने से भी कम समय में 40 साल के होने वाले वसीम जाफर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतना कुछ हासिल कर चुके हैं जो अधिकांश खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाते. लेकिन इसके बावजूद बल्लेबाजी क्रीज पर वह दुनिया में सबसे अधिक सहज और शांति महसूस करते हैं.

इंदौर: दो महीने से भी कम समय में 40 साल के होने वाले वसीम जाफर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतना कुछ हासिल कर चुके हैं जो अधिकांश खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाते. लेकिन इसके बावजूद बल्लेबाजी क्रीज पर वह दुनिया में सबसे अधिक सहज और शांति महसूस करते हैं.

टीम में तीन अनुभवी पेशेवर खिलाड़ियों में से एक जाफर ने विदर्भ को पहला रणजी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई जो उनका नौवां रणजी खिताब है.

मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हुए जाफर ने जो अपार अनुभव हासिल किया उसका विदर्भ को काफी फायदा मिला और उन्होंने लगभग 600 रन बनाने के अलावा युवा खिलाड़ियों के लिए मेंटर की भूमिका भी निभाई.

जाफर ने स्वीकार किया कि उनमें अब काफी अधिक साल का क्रिकेट बाकी नहीं है लेकिन इस पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह जब तक फिट रहेंगे तब तक खेलते रहेंगे.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगभग 18000 रन बना चुके जाफर ने कहा, ‘‘संभवत: किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि मैं एक और रणजी फाइनल में खेलूंगा लेकिन मैंने नौवां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता.’’ विदर्भ के अभियान में हालांकि वह अन्य खिलाड़ियों के योगदान को नहीं भूले हैं.

इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘विदर्भ के पास प्रतिभा थी लेकिन मुझे लगता है कि (कोच) चंद्रकांत पंडित काफी अनुशासन, सख्ती लेकर आए और उन्होंने खिलाड़ियों को जोखिम उठाना सिखाया जिसकी मुझे लगता है कि जरूरत थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों में प्रतिभा है लेकिन कभी-कभी उनसे अधिक प्रयास कराने होते हैं क्योंकि उन्हें अपनी सीमा नहीं पता. इसलिए मेरी, (गेंदबाजी कोच) सुब्रतो (बनर्जी) और चंदू की मौजूदगी में आप देख सकते हैं कि वे क्या कर सकते हैं.’’

जाफर ने 1996-97 में डेब्यू किया और लगभग दो दशक बाद भी उनके अंदर रनों की भूख खत्म नहीं हुई है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक की मदद से लगभग 2000 रन बनाए जिसमें 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक भी शामिल है. अपने 20वें प्रथम श्रेणी सीजन में खेल रहे जाफर ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं सिर्फ खेलने के बारे में सोचता हूं. मुझे क्रिकेट खेलने के अलावा कुछ नहीं आता. मुझे पता है कि मैं थोड़ी कोचिंग और कमेंटरी कर सकता हूं लेकिन इसमें मुझे उतना लुत्फ नहीं आता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अंदर काफी साल का क्रिकेट नहीं बचा है लेकिन फिलहाल मैं खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं और मैं जितना संभव हो तब तक खेलना चाहता हूं, जब तक मेरी फिटनेस मुझे स्वीकृति देगी.’’

अपने दूसरे ही फर्स्ट क्लास मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले जाफर रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मुंबई टीम के अपने पूर्व साथी अमोल मजूमदार से 1500 रन से अधिक रन आगे हैं. रणजी ट्रॉफी में जाफर के नाम 10738 रन दर्ज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget