एक्सप्लोरर

किताब लिखने के सवाल पर बोले वसीम अकरम- 'अगर ऐसा किया तो कुछ लोग बर्बाद हो जाएंगे'

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बताया कि कई लोग आज भी उनका नाम लेकर अपनी दुकान चमकाना चाहते हैं, लेकिन वो नकारात्मक लोगों को अपने पास नहीं आने देते.

दुनियाभर में अलग-अलग खेलों से जुड़े कई खिलाड़ी अपना करियर खत्म करने के बाद आत्मकथा लिखते रहे हैं, जिसमें वो अपने करियर, अपनी उपलब्धियां और अपने संघर्ष का जिक्र करते हैं. क्रिकेट से संन्यास ले चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर कई पूर्व क्रिकेटर अपनी आत्मकथा लिख चुके हैं. इसके ट्रेंड के बावजूद क्रिकेट इतिहास के सबसे महान गेंदबाजों में शुमार पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस ट्रेंड कि हिस्सा नहीं बनना चाहते.

पाकिस्तानी क्रिकेट वेबसाइट पाक पैशन डॉट कॉम ने बाएं हाथ के दिग्गज गेंदबाज हवाले से लिखा कि अकरम इसलिए अपनी आत्मकथा नहीं लिखना चाहते क्योंकि ऐसा करने से कुछ लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी.

कुछ लोग बर्बाद हो जाएंगे

हमेशा से विवादों में रहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट में कोरोनावायरस के कारण खेल नहीं हो पाने के बावजूद भी इन दिनों लगातार बवाल चल रहा है. खुद वसीम अकरम भी विवादों के घेरे में हैं. ऐसे में अकरम के करीब 2 दशक के करियर में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट के साथ ही विश्व क्रिकेट को भी चौंकाया है.

वसीम अकरम ने इस बात को हाईलाईट करते हुए कहा, “कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं किताब क्यों नहीं लिखता? अगर मैं किताब लिखता हूं और क्योंकि मैं मैदान से बाहर पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े मुद्दों के बारे में जानता हूं, तो संभव है कि मैं बहुत से लोगों को निराश करूंगा और खुद के साथ ही कुछ लोगों को बर्बाद कर दूंगा.”

मेरा नाम लेकर दुकान चमकाते हैं लोग

वसीम अकरम पर पिछले कुछ दिनों में कई तरह के आरोप लगे हैं. उनके साथ खेल चुके आमिर सोहेल और अता उर रहमान जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने अकरम पर फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं.

वसीम अकरम ने विवादों पर बोलते हुए कहा, “मैं 17 साल पहले रिटायर हो चुका हूं और लोग अभी भी अपनी दुकान चमकाने के लिए मेरा नाम लेते हैं, लेकिन मैं इन सबको अनदेखा करता हूं. मेरे पास नकारात्मक लोगों के लिए वक्त नहीं है और न कभी होगा.”

एक वक्त वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 502 विकेट का रिकॉर्ड बनाने वाले वसीम अकरम 2003 वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो गए थे. अकरम ने करीब 19 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 900 से ज्यादा विकेट हासिल किए और पाकिस्तान समेत क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें

फिल्म इंडस्ट्री की पिच पर उतरने से पहले क्रिकेट में करियर बनाना चाहते थे ये एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget