एक्सप्लोरर

फिल्म इंडस्ट्री की पिच पर उतरने से पहले क्रिकेट में करियर बनाना चाहते थे ये एक्टर

इरफान खान से लेकर साकिब सलीम और अंगद बेदी जैसे एक्टर बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे. हालांकि अलग-अलग कारणों से उन्हें अपना सपना छोड़ना पड़ा.

भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाले खेल है. क्रिकेट को धर्म की तरह मानने वाले लोगों की तादाद भी बहुत ज्यादा है. ज्यादातर लोग बड़े होते हुए क्रिकेटर बनने और भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते हैं. सबका ये सपना पूरा नहीं हो पाता. आम भारतीय की तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे कलाकार भी हैं, जो बड़े होते हुए क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उनकी ट्रेन को दूसरी पटरी पर पहुंचा दिया.

हाल ही में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टरों में से एक इरफान खान का निधन हो गया. 53 साल के इरफान की गिनती सबसे शानदार अभिनेताओं में होती है, लेकिन कई बच्चों की तरह वो भी क्रिकेटर बनना चाहते थे. इसी तरह रामानंद सागर के सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में बलराम का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर दीपक दुलकर भी क्रिकेटर बनना चाहते थे.

एक नजर ऐसे ही कुछ एक्टरों पर, जो क्रिकेटर बनने का सपना देखकर बड़े हुए लेकिन फिर अभिनय में अपना मुकाम हासिल करने में जुट गए.

इरफान खान

इरफान भी बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन वो सिर्फ सपना नहीं देख रहे थे, बल्कि इसमें काफी अच्छे भी थे. इरफान का चयन बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाली सीके नायडू ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम में हुआ था. हालांकि परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उन्हें क्रिकेट का रास्ता छोड़ना पड़ा. इरफान खुद को एक अच्छे बल्लेबाज के तौर पर देखते थे, जबकि उनके कप्तान गेंदबाज के तौर पर. इसलिए इरफान ऑलराउंडर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते रहे.

दीपक दुलकर

दीपक दुलकर ने प्रसिद्ध सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का किरदार निभाया था. इस किरदार में उन्हें अच्छी खासी शोहरत हासिल हुई. हालांकि एक्टर बनने से पहले वो भी क्रिकेटर बनना चाहते थे. दीपक बताते हैं कि एक वक्त में वो बेहतरीन स्पिनर हुआ करते थे. अपने कॉलेज की टीम में वो नियमित हिस्सा थे. हालांकि उनका सपना एक हादसे ने तोड़ दिया. एक हादसे में दीपक की उंगली में चोट आ गई. एक स्पिनर के लिए उंगली में चोट बेहद नुकसान दायक होती है और इस कारण वो क्रिकेट से दूर हो गए.

अपारशक्ति खुराना

बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुके एक्टर आयुष्मान खुराना के बड़े भाई अपारशक्ति खुराना भी फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे हैं. हालांकि अपने कॉलेज के दिनों तक वो भी क्रिकेटर बनना चाहते थे और स्टेट लेवल तक पहुंच चुके थे. हालांकि इसके आगे उन्हें सफलता नहीं मिली और उन्होंने ये सपना छोड़ दिया. हालांकि वो क्रिकेट से जुड़े कई शो करके खेल के लिए अपने पैशन को बरकरार रखे हुए हैं.

साकिब सलीम

साकिब सलीम बॉलीवुड के नए उभरते एक्टर हैं. रंगबाज जैसी वेब सीरीज से उन्हें प्रसिद्धि मिली और अब वो नई फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं. हालांकि एक्टर बनने से पहले साकिब क्रिकेटर बनना चाहते थे. उन्होंने घरेलू स्तर पर जम्मू कश्मीर की टीम का नेतृत्व कर चुके हैं. हुमा कुरैशी के भाई साकिब अब एक्टर बन चुके हैं और भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर बन रही फिल्म ‘83’ में अहम किरदार में हैं.

अंगद बेदी

अंगद बेदी को लोग पिछले कुछ सालों से स्क्रीन पर देख रहे हैं. हालांकि अंगद की पहचान इससे ज्यादा उनके पिता को लेकर है. अंगद भारत के महान स्पिनरों में से एक बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं. ऐसे में क्रिकेटर पिता के बेटे अंगद भी क्रिकेटर बनना चाहते थे. दिल्ली में रहते हुए अंगद ने क्रिकेट लंबे वक्त तक क्रिकेट खेला भी. फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद भी वो क्रिकेट से जुड़े रहे और क्रिकेट पर बनी वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ में भी अहम रोल निभा चुके हैं.

ये भी पढ़े

आशीष नेहरा ने कहा- धोनी हमेशा खिलाड़ियों से बात करने को तैयार रहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget