एक्सप्लोरर

बड़े स्कोर के जवाब में लड़खड़ाई इंडिया ब्लू की टीम, रैना फ्लॉप

बड़े स्कोर के जवाब में लड़खड़ाई इंडिया ब्लू की टीम, रैना फ्लॉप

लखनऊ: बायें हाथ के स्पिनर विजय गोहिल और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी से इंडिया रेड ने यहां इंडिया ब्लू का शीर्ष क्रम लड़खड़ाकर दलीप ट्राफी फाइनल के दूसरे दिन भी अपना पलड़ा भारी रखा.


इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी में 483 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसके जवाब में इंडिया ब्लू ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 181 रन बनाये हैं. वह अभी इंडिया रेड से 302 रन पीछे है.


इंडिया ब्लू की तरफ से सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 87) ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट निकलते रहे जिनमें मनोज तिवारी (25) और कप्तान सुरेश रैना (एक) कोई खास कमाल नहीं कर सके. कप्तान रैना की विफल होना टीम के लिए मुकाबले में खतरे की घंटी है. गोहिल ने तिवारी को विकेट के पीछे कैच कराया जबकि रैना ने सुंदर की गेंद आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गये और स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे.


गोहिल ने केएस भरत (आठ) और दीपक हुड्डा (12) को भी नहीं टिकने दिया. उन्होंने अब तक 65 रन देकर तीन विकेट लिये हैं. सुंदर (55 रन देकर दो) ने इशान किशन को पगबाधा आउट करके उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. स्टंप उखड़ने के समय ईश्वरन के साथ जयदेव उनादकट 27 रन पर खेल रहे थे. इन दोनों ने छठे विकेट के लिये अब तक 58 रन जोड़े हैं.


इससे पहले सुंदर ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया. इंडिया रेड ने आज अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 317 रन से आगे बढ़ायी. सुंदर ने आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट होने से पहले 88 रन की पारी खेली जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल हैं. यह सुंदर का प्रथम श्रेणी मैचों में शीर्ष स्कोर भी है.


सुंदर के अलावा इशांक जग्गी ने 30 और गोहिल ने 29 रन का योगदान दिया जबकि बासिल थम्पी 17 रन बनाकर नाबाद रहे. इंडिया रेड की कल की पारी का आकर्षण युवा पृथ्वी शॉ (154) और कप्तान दिनेश कार्तिक (111) के शतक रहे थे.


इंडिया ब्लू की तरफ से बायें हाथ के स्पिनर भार्गव भट ने 154 रन देकर चार और आफ स्पिनर अक्षय वाखरे ने 90 रन देकर तीन विकेट लिये. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 14 ओवर में 62 रन दिये लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget