एक्सप्लोरर

Watch: उमरान मलिक के बाद जम्मू-कश्मीर से सामने आया एक और रफ्तार का सौदागर, अपनी स्पीड से बल्लेबाजों के उड़ा देता है होश

Waseem Bashir: जम्मू-कश्मीर से उमरान मलिक के बाद वसीम बशीर तेज गेंदबाज का नाम सामने आ रहा है जो 150 किमी प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं.

Waseem Bashir Fast Bowling: भारतीय टीम में कुछ समय पहले शामिल हुए जम्मू- कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक इस समय भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं. अब उमरान के बाद जम्मू-कश्मीर से एक और फास्ट बॉलर की खूब चर्चा हो रही है जो अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के होश उड़ा रहा है.

इस तेज गेंदबाज का नाम वसीम बशीर है. 24 वर्षीय वसीम बशीर घरेलू टूर्नामेंट में अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों को हिलाकर रख देते हैं. वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं. हाल ही में बशीर की बॉलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस तेज गेंदबाज पर आईपीएल मिनी ऑक्शन बड़ी फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं.

वसीम बशीर की रफ्तार से चौंके बल्लेबाज
सोशल मीडिया पर इस युवा फास्ट बॉलर का वीडियो मोहसिन कमाल ने शेयर किया है. मोहसिन ने इस वीडियो के साथ लिखा कि ‘कश्मीर से अगला 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने वाला गेंदबाज. क्या जम्मू-कश्मीर में और उमरान मलिक हैं’.

बशीर इस समय जम्मू-कश्मीर की अंडर-25 टीम का हिस्सा है. वह लगातार 145-150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते है. बशीर के वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी गेंदें बिल्कुल तेज और तीखी है. उनकी बॉलिंग देखकर यहीं लग रहा है कि भारतीय टीम को जल्द ही एक और स्पीड का सौदागर बॉलर मिलने वाला है.

इरफान ने की बशीर की मदद
भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान ने बसीम बशीर की तेज गेंदबाजी में काफी मदद की है. इऱफान ने इससे पहले उमरान मलिक पर भी काफी काम किया था और उनकी मदद फॉस्ट बॉलिंग में काफी की थी. अब बशीर के भी मेंटोर इरफान ही हैं और जिस पेस और स्विंग के साथ वह गेंदबाजी करते हैं उसे देखते हुए यह लग रहा है कि उनपर आईपीएल मिनी ऑक्शन में बड़ी टीमों की ओर से बोली लगाई जा सकती है.   

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: बारिश के बीच ‘फुटवॉली’ में एक दूसरे से भिड़ते नजर आए भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, देखें वीडियो

IND vs NZ: 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी इसी सीरीज के साथ शुरू हो चुकी है- हार्दिक पंड्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget