एक्सप्लोरर

धोनी को कप्तानी से हटाए जाने पर हुआ था निराश: सुरेश रैना


धोनी को कप्तानी से हटाए जाने पर हुआ था निराश: सुरेश रैना

कोलकाता: टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों में लगे गुजरात लायंस टीम के कप्तान सुरेश रैना, धोनी को कप्तानी से हटाए जाने से निराश है. चेन्नई सुपरकिंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के करीबी सुरेश रैना को अपने कप्तान की ‘कमी ही नहीं खलती’ बल्कि वह राइजिंग पुणे सुपरजांइट्स की कप्तानी से उन्हें हटाये जाने के तरीके से भी काफी निराश हैं.


रैना ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मैं निराश था. उन्होंने देश के लिये और आईपीएल टीमों के लिये इतना अच्छा काम किया है. उनका हर जगह सम्मान किया जाना चाहिए. यह मेरे कहने की बात नहीं है बल्कि पूरी दुनिया यही कहती है.’’ 


धोनी ने अभी तक 87 के स्ट्राइक रेट से पांच मैचों में महज 61 रन जुटाये हैं जिससे चारों ओर से उनकी आलोचना हो रही है.


रैना ने कहा, ‘‘भारतीय टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स में उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के बाद आप जान जाते हो कि मुश्किल दौर में क्या होता है. उनका(धोनी) बतौर खिलाड़ी सम्मान किया जाना चाहिए. किसी भी पेशे में, भले ही यह खिलाड़ी का हो या पत्रकार का, आपका सम्मान किया जाना चाहिए. हर खिलाड़ी, चाहे उसका करियर कितना भी कम समय तक चला हो, लेकिन सम्मान हासिल करना चाहता है.’’ 


यह पूछने पर कि क्या इससे धोनी प्रभावित हो रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता. उम्मीद करता हूं कि वह दो-तीन मैचों में बेहतर करेंगे. हमने अभी पांच ही मैच खेले हैं. कुछ समय बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. उन्हें बल्लेबाजी क्रम में उपर बल्लेबाजी करनी चाहिए और लंबे समय तक खेलना चाहिए. वह विश्व स्तर का ‘फिनिशर’ खिलाड़ी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अगले महीने, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अगले महीने, नोट कर लें महामुकाबले की तारीख

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget