एक्सप्लोरर

IPL 2020: चीन के साथ विवाद के बावजूद वीवो बना रहेगा लीग का टाइटल स्पॉन्सर

IPL 2020: बीसीसीआई ने रविवार को एलान किया कि टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर वीवो लीग का हिस्सा बना रहेगा.

IPL 2020: भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बावजूद चीन की मोबाइल कंपनी वीवो इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की टाइटल स्पॉन्सर बनी रहेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में साफ किया कि वीवो ही लीग का टाइटल स्पॉन्सर रहेगा. हालांकि बोर्ड की तरफ से पहले ही संकेत दिए जा रहे थे कि वीवो टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर लीग के साथ जुड़ा ही रहेगा.

हालांकि बोर्ड का कहना है कि यह फैसला कानूनी टीम से सलाह के बाद और प्रायोजक करार को ध्यान में रखकर लिया गया है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 

" इस मामले पर चर्चा की गई थी और फैसला लिया गया है कि वीवो के साथ करार जारी रहेगा. बीसीसीआई ने यह फैसला प्रायोजक करार को देखने और इस मामले पर कानूनी सलाह लेने के बाद लिया है. "
-

बीसीसीआई ने 19 जून को ट्वीट किया था, 

" सीमा पर हुई झड़प को देखते हुए, जिसमें हमारे जवानों की जान चली गई, आईपीएल गवर्निग काउंसिल ने अगले सप्ताह बैठक बुलाई है जिसमें आईपीएल संबंधी तमाम प्रायोजक करार की समीक्षा की जाएगी. "
-
बीसीसीआई का यह ट्वीट भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई मुठभेड़ के बाद आया था जिसमें भारतीय जवान शहीद हो गए थे.

पहले से ही मिल रहे थे संकेत

लेकिन बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पहले ही संकेत दिए थे कि वीवो टाइटल स्पॉन्सर बना रहेगा. अरुण धूमल का मानना था कि चूंकि वीवो की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग को आर्थिक फायदा ही हो रहा है, इसलिए इसे फिलहाल के लिए जारी रखना भी ठीक है.

इसके अलावा वीवो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पहले से ही साइन होना कंपनी को बतौर टाइटल स्पॉन्सर बरकरार रखने में महत्वपूर्ण रहा. अगर बीसीसीआई लीग से ठीक पहले वीवो की टाइटल स्पान्सर से छुट्टी कर देता तो उसे इसके बदले में जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता था. इतना ही नहीं बोर्ड के सामने नया स्पॉन्सर खोजने की परेशानी भी खड़ी हो जाती.

IPL 2020: बोर्ड ने सभी टीमों को भेजा मेल, इस दिन से पहले यूएई नहीं जा सकते खिलाड़ी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget