एक्सप्लोरर

IPL 2017: RCB की 'विराट' हार से निराश हुए वीरेंदर सहवाग


IPL 2017: RCB की 'विराट' हार से निराश हुए वीरेंदर सहवाग

नई दिल्ली: दिग्गज़ों से भरी आरसीबी की टीम के महज़ 49 रन पर ऑल-आउट होने से टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग भी खासे निराश हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा कि 'विराट की टीम की बल्लेबाज़ी से वो खासे निराश रहे.' कोलकाता के ईडन गार्डेन्स मैदान पर खेले केकेआर और आरसीबी के मुकाबले को केकेआर ने 82 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज़ों ने ऐसा खराब प्रदर्शन दिखाया कि वो आईपीएल के सबसे कम स्कोर पर ऑल-आउट हो गए. 


मुकाबले के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट वीरेंदर सहवाग ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि जिस तरह के लापरवाही भरे शॉट और खराब बल्लेबाज़ी आरसीबी की तरफ से हुई उससे उन्हें काफी निराशा हुई. साथ ही वीरू ने गंभीर के नेतृत्व की भी जमकर तारीफ की. 


सहवाग ने कहा, 'छोटे स्कोर का पीछा करते हुए आप समझ नहीं पाते कि आपको रूककर खेलना है या मारकर बल्लेबाज़ी करनी है और यहीं आरसीबी की टीम से चूक हुई.'


इसके साथ ही सहवाग ने क्रिस गेल और केदार जाधव समेत बल्लेबाज़ों के खराब शॉट पर भी सवाल उठाए. सहवाग ने कहा, 'जब आप पर जिम्मेदारी हो तो आप इस तरह के शॉट खेलकर आउट नहीं हो सकते. एक दिन में किसी एक बल्लेबाज़ का ऑफ डे हो सकता है लेकिन सभी खिलाड़ी इस तरह आउट हो जाए ऐसा नहीं हो सकता.'


बल्लेबाज़ों को मैच का मुजरिम बताने के साथ ही वीरू ने कहा कि ये पिच बाद में बल्लेबाज़ी के लिए थोड़ी मुश्किल हुई लेकिन ऐसा भी नहीं था जिसपर बल्लेबाज़ी करना नामुमकिन हो और पूरी टीम 49 रन के स्कोर पर ऑल-आउट होकर वापस लौट जाए. 


आरसीबी के बल्लेबाज़ों के बाद सहवाग ने केकेआर की गेंदबाज़ी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वोक्स, उमेश यादव और कुल्टरनाइल ने लाजवाब गेंदबाज़ी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget