एक्सप्लोरर

दूसरे टेस्ट में विराट मजबूती से वापसी करेंगे: स्टार्क

 


 


 


दूसरे टेस्ट में विराट मजबूती से वापसी करेंगे: स्टार्क

बेंगलुरू: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से पहले सभी को मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा का इंतजार था. पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्टार्क ने कोहली का विकेट लेने में सफल रहे थे. हालांकि स्टार्क इस सफलता के बाद भी कोहली को कमतर नहीं आंक रहे हैं. स्टार्क का कहना है कि कोहली शानदार बल्लेबाज हैं और अगले मैच में मजबूती से वापसी करेंगे. 


 


वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्टार्क के हवाले से लिखा है, "सीरीज की शुरुआत में उनका विकेट लेना मेरे लिए खुशी की बात है. हम सभी जानते हैं कि वह विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं. वह पहले से ही इस साल काफी रन बना चुके हैं. मैं जानता हूं कि वह अगले टेस्ट में मजबूती के साथ बड़ी वापसी करेंगे. मैं उनकी वापसी को लेकर होशियार हूं."


 


पुणे में हुए पहले टेस्ट मैच में स्टार्क को गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला था. ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों खासकर स्टीव ओकीफ ने भारतीय बल्लेबाजों को विकेट पर ज्यादा देर टिकने नहीं दिया था. लेकिन स्टार्क का मानना है कि बेंगलुरू में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उन पर अधीक जिम्मेदारी होगी. 


 


उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा उछाल वाली और तेज पिच की उम्मीद नहीं कर रहा हूं क्योंकि यह भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी है. यह शायद ज्यादा टर्निंग विकेट न हो. मेरा मानना है कि हमें लगभग वही विकेट मिलेगी जो इंग्लैंड सीरीज के दौरान तैयार की गई थी. यह पाटा हो सकती है जिस पर पहली पारी में बड़ा स्कोर बने."


 


स्टार्क को उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट मैच की पिच पर तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिल सकती है. 


 


उन्होंने कहा, "हम वहां जाकर देखेंगे की पिच किस तरह की है, लेकिन जहां तक मुझे लगता है यह सूखी विकेट होगी जिससे रिवर्स स्विंग करने में मदद मिलेगी. इस पर हम नेट्स पर भी मेहनत कर रहे हैं. हम भारत दौरे पर जब भी यहां आए हैं हमें रिवर्स स्विंग मिली है. हमें देखना होगा कि विकेट किस तरह से बनी है."




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget