एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट से पहले मैनचेस्टर में दिखे विराट कोहली, जानिए आखिर क्या है माजरा

भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट से पहले ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में विराट कोहली की मौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया है.कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इंग्लैंड में उनका जलवा बरकरार है

IND vs ENG 4th Test: लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया जहां मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट जीतने के लिए जोरदार तैयारी कर रही है, वहीं सोशल मीडिया पर विराट कोहली एक बार फिर छा गए हैं. भले ही विराट अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन इंग्लैंड में उनका जलवा कम नहीं हुआ है.

चौथे टेस्ट से ठीक पहले मैनचेस्टर में विराट कोहली की मौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया है. दरअसल, वो खुद मैनचेस्टर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उनका विशाल पोस्टर ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की दीवारों पर नजर आया है. इस पोस्टर में विराट के साथ साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और ओपनर स्मृति मंधाना की भी तस्वीरें लगी हैं.

यह पोस्टर इंग्लैंड और भारत के बीच 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के प्रमोशन के लिए लगाया गया है. इसके साथ ही इस पोस्टर में भविष्य में होने वाले मैचों की तारीखें भी दी गई हैं. विराट कोहली की तस्वीर ने फैंस को रोमांचित कर दिया है और इंग्लैंड में उनकी लोकप्रियता एक बार फिर साबित हुई है.

मैनचेस्टर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड परेशान करने वाला

जहां विराट कोहली का चेहरा मैनचेस्टर में चमक रहा है, वहीं टीम इंडिया का प्रदर्शन इस स्टेडियम में काफी निराशाजनक रहा है. भारत ओल्ड ट्रैफर्ड में अब तक 9 टेस्ट मैच खेल चुका हैं, लेकिन टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. इनमें से 4 मैच हारे हैं और 5 मैच ड्रॉ रहे हैं.

इस मैदान पर सिर्फ आठ भारतीय बल्लेबाज ही शतक बना पाए हैं. आखिरी बार सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में इस मैदान पर शतक जड़ा था. विराट कोहली जैसे दिग्गज भी इस मैदान पर कभी शतक नहीं बना पाए हैं.

साल 2021 में विराट ने इसी मैदान पर भारत की कप्तानी भी की थी, लेकिन उस मुकाबले में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

विंबलडन में भी दिखे थे विराट

कुछ दिन पहले ही विराट कोहली लंदन में विंबलडन टूर्नामेंट देखने पहुंचे थे. वहां भी उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थी. अब भले ही मैदान पर न सही, लेकिन दीवारों पर विराट की मौजूदगी ने फिर साबित कर दिया है कि वो सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक ब्रांड हैं.

क्या इस बार टूटेगा मैनचेस्टर का अभिशाप?

टीम इंडिया के लिए अब वक्त आ गया है जब वो मैनचेस्टर की धरती पर पहली टेस्ट जीत दर्ज करे. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इस बार इतिहास बदलना चाहेगी और भले ही विराट मैदान में न हों, लेकिन उनका चेहरा और उनकी मौजूदगी का असर शायद ड्रेसिंग रूम में जरूर महसूस हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BAN vs PAK 3rd ODI: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी
अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget