एक्सप्लोरर

विराट कोहली को मिला BCCI का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार

भारतीय कप्तान विराट कोहली को दो सत्रों के लिये बीसीसीआई का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है जबकि विश्व कप सितारे हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में यह पुरस्कार दिया जायेगा.

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली को दो सत्रों के लिये बीसीसीआई का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है जबकि विश्व कप सितारे हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में यह पुरस्कार दिया जायेगा.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा,‘‘पिछले दो सत्र के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (2016-17 और 2017-18) की पाली उमरीगर ट्राफी दी जायेगी. पुरस्कार समारोह बेंगलूरू में 12 जून को आयोजित किया जायेगा.’’

कोहली ने 2016-17 सत्र में 13 टेस्ट में 1332 रन बनाये जबकि 27 वनडे में 1516 रन बनाये. वहीं 2017-18 में खेले गए छह टेस्ट में कोहली ने 89.6 की औसत से 896 रन बनाये और वनडे में उनका औसत 75.50 का रहा.

कोहली को हर सत्र के लिये पुरस्कार के तौर पर 15 लाख रूपये दिये जायेंगे. वहीं हरमनप्रीत को 2016-17 और मंधाना को 2017-18 के सत्र के लिये सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया.

पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की स्मृति में बीसीसीआई ने चार पुरस्कार रखे हैं.

बयान में कहा गया,‘‘जगमोहन डालमिया अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्राफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले को दी जायेगी. इसके अलावा महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ जूनियर और सीनियर खिलाड़ी को मिलेगी. ’’

बोर्ड ने नौ वर्ग में पुरस्कार राशि एक लाख रूपये बढ़ा दी है. बोर्ड ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिवंगत पंकज राय को देने का फैसला किया है.

बंगाल क्रिकेट संघ को 2016-17 के लिये और दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को 2017-18 के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रादेशिक संघ चुना गया है.

प्रमुख पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है.

कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: दिवंगत पंकज राय

बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार(महिला): डायना एडुल्जी (लेने से इनकार)

बीसीसीआई विशेष पुरस्कार : अब्बास अली बेग और दिवंगत नरेन तम्हाणे

पाली उमरीगर पुरस्कार : विराट कोहली

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ( महिला) : हरमनप्रीत कौर

रणजी ट्राफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का लाला अमरनाथ पुरस्कार: जम्मू कश्मीर के परवेज रसूल

घरेलू सीमित ओवरों के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का लाला अमरनाथ पुरस्कार: 2016-17 कृणाल पंड्या

रणजी ट्राफी 2016-17 में सर्वाधिक रन का माधवराव सिंधिया पुरस्कार: गुजरात के प्रियांक पांचाल

रणजी ट्राफी 2016-17 सत्र में सर्वाधिक विकेट का माधवराव सिंधिया पुरस्कार: झारखंड के शाहबाज नदीम

अंडर 23 कर्नल सी के नायुडू ट्राफी में सर्वाधिक स्कोर का एम ए चिदंबरम पुरस्कार: हिमाचल के एकांत सी सेन

अंडर 23 कर्नल सी के नायुडू ट्राफी में सर्वाधिक विकेट लेने का एम ए चिदंबरम पुरस्कार: पंजाब के करण कालिया

पुरस्कार विजेता 2017-18:

कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: अंशुमान गायकवाड़

बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (महिला): सुधा शाह

बीसीसीआई विशेष पुरस्कार: दिवंगत बुधी कुंदेरान

पाली उमरीगर पुरस्कार: विराट कोहली

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर(महिला): स्मृति मंधाना

रणजी ट्राफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का लाला अमरनाथ पुरस्कार: केरल के जलज सक्सेना

घरेलू सीमित ओवरों के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का लाला अमरनाथ पुरस्कार: एसएससीबी के दिवेश पठानी

रणजी ट्राफी 2016-17 में सर्वाधिक रन का माधवराव सिंधिया पुरस्कार: कर्नाटक के मयंक अग्रवाल

रणजी ट्राफी 2016-17 सत्र में सर्वाधिक विकेट का माधवराव सिंधिया पुरस्कार: केरल के जलज सक्सेना

अंडर 23 कर्नल सी के नायुडू ट्राफी में सर्वाधिक स्कोर का एम ए चिदंबरम पुरस्कार: मध्यप्रदेश के आर्यमन बिड़ला

अंडर 23 कर्नल सी के नायुडू ट्राफी में सर्वाधिक विकेट लेने का एम ए चिदंबरम पुरस्कार: दिल्ली के तेजस बारोका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget