एक्सप्लोरर

World Cup 2019: विराट कोहली ने बताया आखिर क्यों रिषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में चुना

World Cup 2019: विराट कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि दिनेश कार्तिक दबाव से टीम इंडिया को अपने अनुभव की वजह से निकाल सकते हैं.

आने वाले एक हफ्ते में भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड रवाना हो जाएगी. यानि क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचेगी. लेकिन अब भी एक सवाल करोड़ों भारतीय क्रिकेट के समर्थकों के ज़हन में घूम रहा है कि आखिर क्योंकि रिषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को विश्वकप की टीम में लिया गया.

इस सवाल का जवाब अब खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दे दिया है. विराट कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि दिनेश कार्तिक दबाव से टीम इंडिया को अपने अनुभव की वजह से निकाल सकते हैं. इसलिए युवा रिषभ पंत को दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया है.

विराट कोहली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ''दबाव की स्थिति में उसने खुद को साबित करके दिखाया है, उनके पास अनुभव है. भगवान ना करें धोनी को कुछ होता है तो फिर कार्तिक विकेटों के पीछे भी उतना ही काम आएंगे. बतौर फिनिशर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.''

साथ ही विराट ने कहा कि इन सभी वजहों से विश्वकप को ध्यान में रखते हुए हमने कार्तिक को चुना.

लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा रहे 33 वर्षीय दिनेश कार्तिक अकसर भारतीय टीम में अंदर बाहर होते रहे, लेकिन पिछले साल आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन और उसके बाद भारतीय टीम में आने के बाद कार्तिक ने खुद को साबित किया और बताया कि वो विश्वकप के लिए प्रबल दावेदार हैं.

कार्तिक ने निदहास ट्रॉफी फाइनल में जिस तरह की बल्लेबाज़ी की उसके बाद से टीम मैनेजमेंट का विश्वास उनमें और भी बढ़ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1317 दिन का सूखा नहीं हुआ खत्म, शतक से चूके बाबर आजम; सेंचुरी के करीब रन आउट
1317 दिन का सूखा नहीं हुआ खत्म, शतक से चूके बाबर आजम; सेंचुरी के करीब रन आउट
Explained: BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget