एक्सप्लोरर

Virat Kohli ने छोड़ी टेस्ट की कप्तानी, इमोशनल पोस्ट में बताई दिल की बात- 'ईमानदारी के साथ निभाई जिम्मेदारी'

Virat Kohli Team India: विराट कोहली ने भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

Virat Kohli Steps Down As Test Captain Of Indian Cricket Team: विराट कोहली ने वनडे और टी20 के बाद अब भारत की टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने ट्वीट कर फैंस को यह जानकारी दी. टीम इंडिया के लिए अब तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान भारत ने 40 मैचों में जीत हासिल की है और 17 में हार का सामना किया. टीम इंडिया को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है. 

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी. उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने बीसीसीआई और अपने फैंस को शुक्रिया कहा है. इसके साथ-साथ विराट ने अपने अब तक के सफर का भी जिक्र किया है.

विराट ने खत में लिखा, ''मैंने पिछले 7 सालों में कड़ी मेहनत के साथ टीम को सही दिशा में ले जाने की कोशिश की है. मैंने अपनी जिम्मेदारी को बहुत ही ईमानदारी के साथ निभाया है.''

जब Virat Kohli और Kedar Jadhav ने इंग्लैंड के जबड़े से खींची थी जीत, तूफानी शतक से लहरा दिया था तिरंगा

कोहली ने बीसीसीआई को शुक्रिया कहते हुए लिखा, मैं बीसीसीआई को धन्यवाद कहना चाहूंगा, उन्होंने मुझे इतने लंबे समय तक भारतीय टीम का कप्तान बने रहने का मौका दिया. 

बता दें कि विराट टीम इंडिया के लिए अब तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 7962 रन बनाए हैं. कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में 27 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन है. कप्तानी की बात करें तो कोहली ने भारत के लिए 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की. इस दौरान भारत का मैच विनिंग पर्सेंट 58.82 रहा है. टीम इंडिया ने कोहली की कप्तानी में 40 मैच जीते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget