एक्सप्लोरर

वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है विराट कोहली: माइकल क्लार्क

कोहली अभी टेस्ट और वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं. उनकी अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा. इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में बराबर करायी थी.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारत के विराट कोहली ‘‘वनडे क्रिकेट में खेलने वाला सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है.’’ क्लार्क ने कहा कि विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से खेल के हर फॉर्मेट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है.

कोहली अभी टेस्ट और वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं. उनकी अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा. इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में बराबर करायी थी.

इस तरह से भारत पहली ऐसी टीम बन गया है जिसने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं गंवायी और इस बीच कोहली ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि विराट वनडे क्रिकेट में खेलने वाला सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. भारत के लिये उन्होंने जो कुछ हासिल किया उसको देखने के बाद मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है.’’

कोहली ने अब तक 219 वनडे में 10,385 रन बनाये हैं जिसमें 39 शतक शामिल हैं. उनका औसत 59 से भी अधिक है. कोहली के प्रशंसक क्लार्क ने कहा कि इस 30 साल के क्रिकेटर के जुनून का कोई जवाब नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘आपको अपने देश के लिये जीत दर्ज करने के विराट के जुनून का सम्मान करना होगा. हां उसमें आक्रामकता है लेकिन कोई भी उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता. वह वनडे में सर्वश्रेष्ठ है.’’

कोहली जहां लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं वहीं उनके पूर्ववर्ती कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वर्तमान फॉर्म को लेकर क्रिकेट जगत की राय भिन्न है.

धोनी अब वनडे में पहले की तरह आक्रामक शैली से नहीं खेलते हैं लेकिन क्लार्क का मानना है कि 37 साल के पूर्व भारतीय कप्तान को अपना खेल खेलने के लिये अकेला छोड़ देना चाहिए.

क्लार्क ने कहा, ‘‘धोनी जानता है कि किसी परिस्थिति में किस तरह से खेलना है. उन्होंने 300 से अधिक वनडे खेले हैं, इसलिए वह जानते हैं कि अपनी भूमिका कैसे निभानी है.’’

लेकिन अगर तीसरे वनडे में लक्ष्य 230 के बजाय 330 होता तो क्या धोनी प्रभावशाली होते? इस सवाल के जवाब में क्लार्क ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह फिर अलग तरह से बल्लेबाजी करते. लक्ष्य 230 रन का था और उनकी रणनीति इसी के अनुकूल थी और अगर लक्ष्य बड़ा होता तो उनकी रणनीति भिन्न होती. ’’

क्लार्क से पूछा गया कि धोनी को विश्व कप में बल्लेबाजी क्रम में कौन से नंबर पर उतारना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘‘ चार, पांच या छह किसी भी स्थान पर. वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं और मुझे लगता है कि विराट उनका परिस्थितियों के अनुसार उपयोग करेगा.’’

क्लार्क ने हालांकि कहा कि वर्तमान में सस्पेंड हार्दिक पंड्या इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में भारतीय अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे. पंड्या और केएल राहुल एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के कारण अभी सस्पेंड हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘हार्दिक जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में संतुलन बनाने के लिये बेहद जरूरी है. वह केवल अपनी बल्लेबाजी से मैच जिता सकता है और मुझे विश्वास है कि वह विश्व कप टीम का हिस्सा होगा.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget