एक्सप्लोरर

Virat Kohli Injured: टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर, हर्षल पटेल की गेंद पर चोटिल हुए विराट कोहली

Virat Kohli Injured: विराट कोहली नेट प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए हैं. विराट कोहली की चोट को गंभीर बताया जा रहा है.

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोटिल हो गए हैं. नेट प्रैक्टिस करते हुए विराट कोहली की ग्रोइन में हर्षल पटेल की गेंद लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली बुरी तरह से हर्ट हुए हैं और वह नेट प्रैक्टिस को बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर जा चुके हैं. 

विराट कोहली की चोट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नेट प्रैक्टिस कर रहे थे. हर्षल पटेल की एक तेज गेंद से विराट कोहली की ग्रोइन में चोट आई है. चोटिल होने के तुरंत बाद विराट कोहली मैदान से बाहर चले गए. टीम मैनेजमेंट की ओर से जल्द ही विराट कोहली को लेकर अपडेट जारी किया जा सकता है.

बता दें कि विराट कोहली का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है. विराट कोहली इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यह विराट कोहली की परफॉर्मेंस का ही कमाल है कि टीम इंडिया ग्रुप में टॉप करके सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही. विराट कोहली उस कद के खिलाड़ी हैं जिन्हें कोई दूसरा खिलाड़ी रिप्लेस नहीं कर सकता है.

इससे पहले मंगलवार को कप्तान रोहित शर्मा भी नेट प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए थे. रोहित शर्मा हालांकि कुछ देर बाद ही मैदान पर वापस आ गए थे. रोहित शर्मा ने बुधवार को अपना फिटनेस अपडेट जारी किया है. रोहित शर्मा ने बताया है कि वह सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं.

टीम इंडिया के पास बल्लेबाजी में बैकअप के लिए ज्यादा ऑप्शन भी नहीं हैं. अगर विराट कोहली सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो जाते हैं तो ऋषभ पंत को उनकी जगह पर प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है. दीपक हुड्डा ने भी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए प्रभावित किया है. टीम मैनेजमेंट के सामने वह भी एक ऑप्शन हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget