एक्सप्लोरर

Fab Four: टेस्ट क्रिकेट में जो रूट और स्टीव स्मिथ से बहुत पिछड़ चुके हैं विराट, अब विलियमसन भी निकलने वाले हैं आगे

Virat Kohli: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पिछले तीन साल से पूरी तरह बेरंग रहे हैं. इस दौरान जो रूट और स्टीव स्मिथ उनसे काफी आगे निकल चुके हैं.

Fab Four in Test Cricket: विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन पिछले एक दशक के सबसे बड़े चार बल्लेबाज हुए हैं. नई पीढ़ी के इन चार बल्लेबाजों को फैब-4 (Fab Four) नाम से पहचाना जाता है. चारों की ही बल्लेबाजी में जबरदस्त क्लास थी और धीरे-धीरे इन चारों ने क्रिकेट जगत में अपना-अपना बड़ा मुकाम भी बनाया. कोई सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में आगे निकल गया तो किसी ने लाल गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में नाम कमाया. वहीं, किसी ने तीनों फॉर्मेट में संतुलित प्रदर्शन किया.

फैब-4 की इस लिस्ट में जहां विराट कोहली वनडे और टी20 क्रिकेट में बाकी तीन खिलाड़ियों से आगे निकल गए, वहीं टेस्ट में वह दो खिलाड़ियों से काफी पीछे छूट गए. टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली रन और शतक जड़ने के मामले में जो रूट और स्टीव स्मिथ से बहुत पीछे हैं. केन विलियमसन भी अब उनसे आगे निकलते नजर आ रहे हैं.

जो रूट सबसे आगे
फैब-4 में टेस्ट क्रिकेट के मामले में इंग्लैंड के जो रूट सबसे आगे हैं. 32 वर्षीय जो रूट ने अब तक 127 टेस्ट मैच खेले हैं और 49.43 की औसत से 10,629 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 28 शतक और 55 अर्धशतक जमाए हैं.

पिछले साल स्टीव स्मिथ भी निकले आगे
यहां दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं. 33 वर्षीय स्मिथ ने 92 टेस्ट मैचों में 60.89 की लाजवाब औसत से 8647 रन जड़े हैं. वह अब तक 30 शतक और 37 अर्धशतक जमा चुके हैं. विराट कोहली यहां तीसरे नंबर पर हैं. 34 वर्षीय विराट कोहली ने अब तक 104 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 48.90 की औसत से 8119 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. 

विलियमसन भी पछाड़ने वाले हैं
न्यूजीलैंड के 32 वर्षीय केन विलियमसन 90 टेस्ट मैचों में 53.83 की बल्लेबाजी औसत से 7645 रन बना चुके हैं, यानी वह रनों के मामले में विराट से महज 474 रन पीछे चल रहे हैं. विलियमस अब तक 25 शतकें भी जड़ चुके हैं. यहां वह कोहली से महज दो शतक पीछे हैं. जिस तरह से विलियमस टेस्ट में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उस हिसाब से कहा जा सकता है कि वह भी जल्द कोहली से आगे निकल जाएंगे.

टेस्ट में पिछले तीन साल से फ्लॉप हो रहे कोहली
विराट कोहली ने पिछले तीन साल में 20 टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन इन 20 मैचों में वह कुल हजार रन भी नहीं बना पाए हैं. इन तीन सालों में वह एक भी टेस्ट शतक तक नहीं जड़ पाए हैं. इन तीन सालों में उनका बल्लेबाजी औसत भी 28 से कम रहा है.

यह भी पढ़ें...

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब बस 8 मुकाबले बाकी, इन तीन सीरीज से तय होंगी फाइनलिस्ट टीमें; ये हैं दावेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget