एक्सप्लोरर

Virat Kohli Emotional: 4 जून को याद कर भावुक हुए विराट कोहली, कहा- 'उन परिवारों के बारे में सोच रहा हूं, जिन्हें हमने खो दिया...'

Virat Kohli Emotional: आरसीबी ने IPL ट्रॉफी जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून को सेलिब्रेशन किया. इस दौरान भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई. 3 महीने बाद विराट कोहली उसे याद कर इमोशनल हो गए.

विराट कोहली 4 जून की उस घटना को याद कर इमोशनल हो गए, जो क्रिकेट इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है. दरअसल 18 साल बाद आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, जिसकी खुशी देशभर के करोड़ों फैंस ने मनाई. आरसीबी मैनेजमेंट ने भी जल्दबाजी में अगले ही दिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में जश्न का कार्यक्रम आयोजित कर दिया. विराट समेत सभी प्लेयर्स को देखने और जीत के जश्न में शामिल होने के लिए भारी भीड़ आ गई. इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी. घटना के 3 महीने बाद विराट कोहली ने कहा, "जो हमारी फ्रैंचाइज़ी के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था, वह एक दुखद घटना में बदल गया."

विराट कोहली भी इस कार्यक्रम में अन्य प्लेयर्स के साथ स्टेडियम के अंदर थे, यहां काफी भीड़ उमड़ी थी. स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, इसमें 11 फैंस की जान चली गई. कोहली ने अब घटना के 3 महीने बाद अपने बयान में कहा कि मैं उन लोगों के बारे में सोच रहा हूं, जिनकी जान चली गई.

विराट कोहली ने क्या कहा 

विराट कोहली ने आरसीबी द्वारा जारी अपने बयान में कहा, "ज़िंदगी में कुछ भी ऐसा नहीं है जो आपको 4 जून जैसी दिल टूटने वाली घटना के लिए तैयार करता है. जो हमारी फ्रैंचाइज़ी के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था, वह एक दुखद घटना में बदल गया. मैं उन लोगों के परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्हें हमने खो दिया. और हमारे उन प्रशंसकों के लिए जो घायल हुए. आपकी क्षति अब हमारी कहानी का हिस्सा है. हम साथ मिलकर देखभाल, सम्मान और ज़िम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे."

RCB Cares की शुरुआत

4 जून को हुई इस दुखद घटना को बीते 3 महीने हो गए हैं. टीम ने 3 जून को पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. ये विराट कोहली की भी पहली आईपीएल ट्रॉफी थी, जिसके बाद कोहली स्टेडियम में ही इमोशनल हो गए थे, उनकी आंखों में आंसू थे. लेकिन अगले दिन 4 जून को ये हो गया. उसके 3 महीने बाद फ्रेंचाइजी ने आरसीबी केयर्स की शुरुआत कर उन परिवारों को आर्थिक मदद का एलान किया, जिन्होंने इसमें अपनों को खोया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget