एक्सप्लोरर

Virat Kohli ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, सचिन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने अपनी 63 रन की पारी के साथ बेहद ही खास मुकाम हासिल किया है. विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने 63 की शानदार पारी खेली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस पारी के साथ ही बेहद ही खास मुकाम हासिल किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है.

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान सचिन ने 34357 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली अब 24078 रन के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. राहुल द्रविड़ 24064 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं.

बात अगर विराट कोहली की करें तो उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी. शुरुआत में विराट कोहली को वनडे क्रिकेट खेलने का ही मौका मिला था. विराट कोहली देखते ही देखते वनडे क्रिकेट में मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बन गए. विराट कोहली ने 262 वनडे में 12344 रन बनाए हैं. विराट ने वनडे में 43 शतक भी जड़े हैं.

टी20 में भी शानदार है विराट का रिकॉर्ड

विराट कोहली को साल 2011 में टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था. अपने शुरुआती 20 टेस्ट मैचों में विराट कोहली कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. हालांकि टीम का कप्तान बनने के बाद विराट कोहली का खेल पूरी तरह से बदल गया. विराट कोहली ने 102 टेस्ट में 8074 रन बनाए हैं.

टी20 क्रिकेट में हालांकि विराट कोहली का जलवा शुरुआत से ही कायम रहा. विराट कोहली उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं जिनका इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी औसत 50 से ज्यादा का है. विराट कोहली ने 107 टी20 मैचों में 3660 रन स्कोर किए हैं.

IND vs AUS 3rd T20I: टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget