एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2023: अहमदाबाद टेस्ट मैच के बीच विराट कोहली ने की एक अज़ीब हरकत, कुछ ही मिनटों में वीडियो हो गया वायरल

Virat Kohli Viral Video: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे मैच के दौरान विराट कोहली ने एक ऐसी हरकत की, जो सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में वायरल हो गई. आइए हम आपको वो वीडियो दिखाते हैं.

IND vs AUS: टेस्ट मैच हो या वनडे, आईपीएल के मैच हो या इंटरनेशनल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अगर मैदान पर होते हैं तो उनकी कोई न कोई अज़ीब वीडियो कैमरामेन के कैमरा में कैद हो ही जाती है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच यानी अहमदाबाद टेस्ट मैच में भी एक ऐसा ही इंसीडेंट हुआ, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

दरअसल, मैच के 23वें ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए गार्ड ले रहे थे. वहीं, उनके पीछे विराट कोहली स्लिप में मौजूद थे. इस दौरान जितनी देर मार्नस ने शमी के गेंद का सामना करने के लिए क्रीज पर गार्ड लिया, उतनी देर विराट कोहली अपनी पॉकेट से कुछ स्नैक्स निकालकर खाने लगे, जिसे कैमरामेन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. बस फिर क्या था, कुछ ही मिनटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया और वायरल होना शुरू हो गया.

वीडियो में स्नैक्स खाते हुए दिखे विराट कोहली

इस वीडियो में स्नैक्स खाते हुए विराट कोहली काफी क्यूट लग रहे हैं और फैन्स उनकी इस हरकत पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, विराट के फॉर्म पर गौर करें तो अभी तक विराट एक भी पारी में अर्धशतक भी नहीं बनाए पाए हैं. उन्होंने मौजूदा सीरीज की 5 पारियों में अभी तक 12, 44, 20, 22, और 13 रन बनाए हैं. अब देखना होगा कि अहमदाबाद में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली शतक बना पाते हैं या नहीं. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे चौथे यानी अहमदाबाद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख़्वाजा ने शतक लगाकर अपनी टीम को एक बढ़िया पोजिशन में पहुंचा दिया है. उस्मान 251 गेंदों में 104 रन बनाकर और कैमरन ग्रीन 64 गेंदों में 49 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें: Bangladesh vs England: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को बांग्लादेश ने 6 विकेट से हराकर रचा इतिहास, जानें पूरी मैच की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget